अयोध्या से योगी करेंगे निकाय चुनाव के प्रचार की शुरुआत, ये चुनाव यूपी सरकार के लिए अहम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, निकाय चुनाव में अयोध्या को केंद्र बिन्दु बना रहे हैं। आदित्यानाथ 14 नवंबर से निकाय चुनाव में प्रचार की शुरुआत करेंगे। 22 नवंबर से तीन चरणों में होने वाले निकाय चुनाव को आदित्यनाथ सरकार की लोकप्रियता के लिए एक लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, निकाय चुनाव में अयोध्या को केंद्र बिन्दु बना रहे हैं। आदित्यानाथ 14 नवंबर से निकाय चुनाव में प्रचार की शुरुआत करेंगे। 22 नवंबर से तीन चरणों में होने वाले निकाय चुनाव को आदित्यनाथ सरकार की लोकप्रियता के लिए एक लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। इसी साल में मार्च में भारी जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता में आई थी। आदित्यनाथ राज्य के सभी 16 महानगरों में एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा, "मुख्यमंत्री 14 नवंबर को अयोध्या से अपना अभियान शुरू करेंगे।" आदित्यनाथ ने पिछले महीने विवादित राम जन्मभूमि स्थल का दौरा किया था। इस दौरान 18 अक्टूबर को छोटी दीपावली अयोध्या में मनाई गई थी, जिसका विपक्ष ने काफी विरोध किया था।
गौरतलब है कि यूपी के निकाय चुनावों को लेकर अधिसूचना 27 अक्टूबर को जारी हो गई थी। 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत में होने वाले इस चुनाव को तीन चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 22 नवंबर, दूसरा 26 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 29 नवंबर को होगी।
गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर पिछले निकाय चुनाव का प्रदर्शन दोहराए जाने का दबाव होगा। 2012 के यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके कुछ समय बाद हुए निकाय चुनाव में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 नगर निगमों में से 10 पर भगवा लहराया था। इस बार नगर निगमों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के साथ ही पार्टी की मंशा है कि नगर निगमों में उसका डंका बजे। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए ये चुनाव बेहद अहम हैं।












Click it and Unblock the Notifications