Exit Poll UP Civic Elections: 16 में से 15 नगर निगमों पर BJP का कब्जा

यूपी निकाय चुनावों के परिणाम एक दिसंबर को आने वाले हैं। उससे पहले सूबे का सियासी पारा गर्म है। इसी बीच एबीपी न्यूज़-सी-वोटर ने एक सर्वे किया है जिसमें 16 में से 15 नगर निगमों पर बीजेपी की जीतती हुई दिख रही है।

Exit Poll UP Civic Elections

नई दिल्ली। यूपी निकाय चुनावों के परिणाम एक दिसंबर को आने वाले हैं। उससे पहले सूबे का सियासी पारा गर्म है। इसी बीच एबीपी न्यूज़-सी-वोटर ने एक सर्वे किया है जिसमें 16 में से 15 नगर निगमों पर बीजेपी की जीतती हुई दिख रही है। एकमात्र फिरोजाबाद की सीट पर समाजवादी पार्टी का मेयर होता हुआ दिख रहा है बाकि सभी नगग निगमों पर बीजेपी अपना परचम लहराती हुई दिख रही है। एबीपी न्यूज़-सी-वोटर सर्वे के रिजल्ट से बीजेपी गदगद दिख रही है।

एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्वे के मुताबिक लखनऊ में भी बीजेपी का ही मेयर हो सकता है। एक्जिट पोल में साफ है कि लखनऊ में बीजेपी को 40%, एसपी को 27%, बीएसपी को 13%, कांग्रेस को 18% और अन्य को 1% वोट मिलेगा। लखनऊ से बीजेपी की उम्मीदवार संयुक्ता भाटिया हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर नगर निगम चुनाव में मेयर के पद पर भी बीजेपी जीत रही है। यहां पर बीजेपी को 45%, बीएसपी 11%, एसपी को 22%, कांग्रेस को 10% और अन्य को 11% वोट मिल रहे हैं। बता दें कि गोरखपुर नगर निगम (पिछड़ा वर्ग) में कुल कुल- 70 वार्ड हैं। यहां विधानसभा की 2 सीटें हैं और दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

अयोध्या नगर निगम पर भी बीजेपी का कब्जा होता हुआ दिख रहा है। यहां बीजेपी को 48%, सपा को 32%, बीएसपी को 17%, कांग्रेस को 2% और अन्य एक फीसदी वोट मिलता दिख रहा है।अयोध्या नगर निगम में कुल 60 वार्ड हैं। अयोध्या की देश की धार्मिक नगरी के तौर पर पहचान है।

कानपुर नगर निगम में मेयर पद पर भी बीजेपी 34% वोट के साथ सबसे आगे दिख रही है। कानपुर में विधानसभा की 7 सीटें हैं जिसमें 4 सीट पर बीजेपी, 2 पर एसपी, 1 पर कांग्रेस का कब्जा है।

बात इलाहाबाद नगर निगम सीट की करें तो वहां भी बीजेपी कब्जा जमाती हुई दिख रही है। यहां अभिलाषा गुप्ता बीजेपी की उम्मीदवार हैं। इलाहाबाद में विधानसभा की 3 सीटें नगर निगम क्षेत्र में आती हैं। तीनों विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

झांसी नगर निगम में भी बीजेपी जीतती हुई दिख रही है। यहां कुल 60 वार्ड हैं। पेयजल मंत्री उमा भारती झांसी से सांसद हैं। झांसी विधानसभा सीट पर भी बीजेपी का कब्जा है।

आगरा नगर निगम में भी बीजेपी आगे चल रही है। यहां बीजेपी मेयर पद पर 52% वोट के साथ बाजी मार रही है। इस सीट पर सपा का वोट प्रतिशत गिरकर 12% हो गया है, BSP का वोट प्रतिशत उछाल मारकर 27% पर पहुंच गया है, वहीं कांग्रेस को महज 4% वोट मिले है।

मथुरा नगर निगम कि बात करें तो यहां मेयर पद पर बीजेपी 50 फीसदी वोटों के साथ जीत रही है। सर्वे के मुताबिक इस सीट पर कांग्रेस को 21%, बीएसपी को 9%, सपा को 7% और अन्य को 13% वोट मिल रहा है। मथुरा नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। मथुरा की धार्मिक नगरी के तौर पर पहचान है। यहां विधानसभा की 2 सीटें हैं। दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

सर्वे के मुताबिक अलीगढ़ में भी बीजेपी का ही मेयर होगा। बीजेपी को यहां 46% वोट मिले हैं। सपा का वोट प्रतिशत 24%, BSP का वोट प्रतिशत भी 24% है, वहीं कांग्रेस को महज 3% वोट मिला हैं। अलीगढ़ नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। यहां विधानसभा की 2 सीटें हैं। दोनों विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

बरेली नगर निगम में भी बीजेपी का कब्जा है। यहां बीजेपी को 49%, एसपी को 20%, बीएसपी को 9%, कांग्रेस को 18% और अन्य को 4% वोट मिल सकता हैं। बरेली नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं। यहां विधानसभा की दो सीटें हैं। दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

फिरोजाबाद नगर निगम मेयर सीट पर बीजेपी को समाजवादी पार्टी से कड़ा झटका मिलता हुआ दिख रहा है। इस सीट पर 30 फीसदी वोटों के साथ सपा को जीत मिल रही है। वहीं इस सीट पर बीजेपी 25 फीसदी वोट के साथ नंबर दो पर है। फिरोजाबाद नगर निगम (पिछड़ा वर्ग महिला) कुल में 70 वार्ड हैं। समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव यहां से सांसद हैं। फिरोजाबाद में विधानसभा की 2 सीटें हैं। दोनों पर बीजेपी का कब्जा है।

गाजियाबाद नगर निगम में भी बीजेपी सबसे आगे चल रही है। इस सीट पर बीजेपी की आशा शर्मा 50 फीसदी वोटों के साथ सबसे आगे हैं। एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्व के मुताबिक इस सीट पर कांग्रेस को 16%, बीएसपी 17%, एसपी 5% और अन्य 13% वोट मिल सकता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+