Good News: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और ट्रांसफर को लेकर योगी सरकार ने सुनाया बड़ा फैसला, जानें डिटेल
UP government Cabinet meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ बैठकें और निर्णय ले रहे है। सीएम योगी के प्रतिनिधित्व में यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार कर्मचारियों के वेतन और ट्रांसफर को लेकर बड़ा निर्णय सुनाया है।
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई। जिसमें सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर और सैलरी से जुड़ा फैसला लिया गया।

सीएम योगी का ये फैसला यूपी में ग्रुप सी और डी के सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर से जुड़ा है। अब ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों के ट्रांसफर मानव संपदा पोर्टल के जरिए किए जाएंगे। योगी सरकार के इस निर्णय से सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
इसके अलावा, सरकार ने राज्य कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बढ़ोतरी से एक दिन पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications