Gorakhpur Bypoll: सपा नेता ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, मतगणना में धांधली हो रही है
लखनऊ। गोरखपुर मतगणना स्थल पर जिस तरह से नौ राउंड की गिनती के बाद भी सिर्फ एक राउंड की गिनती को जारी किया गया उसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता नरेश उत्तम ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर चुनाव आयोग से कहा है कि गोरखपुर में लोगों व मीडिया को मतगणना स्थल से हटा दिया गया है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि भाजपा प्रशासन का इस्तेमाल करते यहां भाजपा उम्मीदवार को जिताने की कोशिश कर रही है।

नरेश उत्तम ने यह पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा है। इसमे उन्होंने लिखा है कि गोरखपुर में मतगणना हो रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा मतगणना प्रारंभ होते ही बाहर पुलिस द्वारा लोगों पर लाठीचार्ज करके भगा दिया गया है, ताकि मतगणना स्थल के बाहर कोई न रहे और इस बीच जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समाजवादी पार्टी के कई अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल से बाहर कर दिया गया है।
नरेश उत्तर ने पत्र में लिखा है कि जिला प्रशासन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के दबाव में किसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी के जिताने में जुट गई है। मीडिया कर्मियों को भी मतगणना स्थल से बाहर कर दिया गया है ताकि कोई सूचना नहीं दे सके। मतगणना में भारी धांधली की जा रही है, जिसपर कृपया तत्काल नियंत्रण कराकर सही मतगणना कराई जाए, अथवा इस प्रकार से सकी जा रही जोर जबरदस्ती से भाजपा सरकार अपने प्रत्याशी को जिता देगी जिससे निर्वाचन आयोग का महत्व ही समाप्त हो जाएगा और निर्वाचन आयोग से जनता का विश्वास उठ जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Phulpur ByPoll: डिप्टी सीएम के गढ़ में 10 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी पीछे, सपा प्रत्याशी 14 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications