UP By Election Result: उपचुनाव मतगणना के बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य का सपा को लेकर आया यह बड़ा बयान
Uttar Pradesh By Election Result News In Hindi: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शनिवार को हो रहे उपचुनाव मतगणना के बीच सपा पर निशाना साधा है। नौ विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना में बीजेपी ने अच्छी बढ़त बनाई है। बीजेपी में खुशी का माहौल है।
केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी जल्द ही समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। सीमा पर भारत देता है, गोली का जवाब गोला से। देश के भीतर विपक्ष की गाली का जवाब जनता देती है। लोकतंत्र की ताकत से कमल खिलेगा। बहुमत का जवाब भाजपा सुशासन, जनसेवा, विकास, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण से देती है।

UP By Poll Result: क्या यूपी में चला 'बाबा का बुलडोजर' या फिर दौड़ी अखिलेश की साइकिल, 9 सीटों का जानें हाल?
उन्होंने कहा कि भाजपा उपचुना की सभी 9 की 9 सीटें जीत जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। यूपी में साइकिल रुक जाएगी। अखिलेश यादव की पूरी मंडली अपने कार्यकाल को याद करें। कहीं पर भी चुनाव आयोग के निर्देशों के विपरीत कोई काम नहीं हुआ।
मैनपुरी की करहल सीट पर 17वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 23 हजार 655 वोटों से सपा से पिछड़ गए हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 62844 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 39 हजार 189 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4319 वोट ही मिले हैं।अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 15वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 49380 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 29496 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 7709 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 4488 वोट मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications