UP By Poll Result: क्या यूपी में चला 'बाबा का बुलडोजर' या फिर दौड़ी अखिलेश की साइकिल, 9 सीटों का जानें हाल?

UP By Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे अब साफ हो गए हैं। शुरुआती रुझानों से ही सीएम योगी का जलवा दिखाई दे रहा था, जो नतीजों में भी साफ दिखा। 9 में से 7 सीटों पर बीजेपी गठबंधन ने जीत दर्ज की है, जबकि अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी 2 सीट ही जीतने में कामयाब रही।

इस उपचुनाव को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। ऐसे में यूपी में बाबा का बुलडोजर दहाड़ रहा है। जिससे विपक्षी के नींदें उड़ गई है। यूपी उपचुनाव के परिणाम में अब क्या तस्वीर सामने आई है, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स के साथ..

UP By Election Result

सभी 9 सीटों के आ गए परिणाम

यूपी की जिन 9 सीटों के नतीजे आए हैं, उनमें मझवां (मिर्जापुर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), सीसामऊ (कानपुर), कटेहरी (अंबेडकर नगर), फूलपुर (प्रयागराज, कुंदरकी (मुरादाबाद, गाजियाबाद सदर और खैर (अलीगढ़) शामिल है। सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जानिए किस सीट पर कौन आगे चल रहा है।

7 पर बीजेपी गठबंधन और 2 सपा के खाते में

सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीमा सोलंकी ने जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ करहल में भी सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव जीते हैं। जबकि बाकी बची सभी 7 सीटों पर बीजेपी गठबंधन ने जीत हासिल की है।

सीट कौन जीता कौन हारा
सीसामऊ नसीमा सोलंकी (सपा) सुरेश अवस्थी (भाजपा)
फूलपुर दीपक पटेल (भाजपा) मुज्तबा सिद्दीकी (सपा)
करहल तेज प्रताप यादव (सपा) अनुजेश यादव (भाजपा)
कुंदरकी रामवीर सिंह (भाजपा) हाजी रिजवान (सपा)
कटेहरी धर्मराज निषाद (भाजपा)​​​​​​​ शोभावती वर्मा (सपा)
मझवां सुचिस्मिता मौर्य (भाजपा) ज्योति बिंद (सपा)
मीरापुर मिथलेश पाल (रालोद) सुम्बुल राणा (सपा)
गाजियाबाद संजीव शर्मा (भाजपा) सिंहराज जाटव (सपा)
खैर सुरेंद्र दिलेर (भाजपा) चारू केन (सपा)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+