' बड़े पैमाने पर हुई धांधली, अल्पसंख्यकों को वोट ही नहीं डालने दिया गया...,' सपा प्रत्याशी आखिर क्यूं कहा ऐसा?
Uttar Pradesh By Elaction Result News In Hindi: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बीजेपी 9 सीटों में 7 सीटों पर आगे है। सपा प्रत्याशियों को अपनी जमीन खिसकती दिख रही है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है।
हाजी रिजवान ने काउंटिंग से पहले ही अपनी हार मान ली है। उनका कहना है कि चुनाव में जो होना था वह पहले ही हो चुका है। बड़े पैमाने पर धांधली हो चुकी है। अल्पसंख्यक मतदाताओं को वोट देने रोक दिया गया। अब क्या किया जाएगा? महफिल पहले ही लुट चुक है।

UP By Election Result 2024: 9 सीटों में से ये 4 Hot सीटों पर पैनी निगाहें, अखिलेश की साख दांव पर, जानें हाल?
उन्होंने कहा कि हर बूथ पर हाल बुरा रहा। कोई वोट डालने ही नहीं दिया गया। किसी बूथ पर पांच फीसदी लोगों को भी मतदान नहीं करने दिया गया। कुंदरकी विधानसभा में हुए उपचुनाव के बाद आज सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू है। जिला प्रशासन की ओर से 14 टेबल पर कुल 32 राउंड में मंडी समिति परिषद के अंदर यह मतगणना हो रही है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर कुल 384673 मतदाता हैं। जिसमें से कुल 219956 वोट पड़े हैं। मुरादाबाद में 57.86% कुल मतदान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications