UP By-Election: कांग्रेस ने 10 में से पांच सीटों पर ठोका दावा, जानिए किस-किस सीट पर लडेंगी चुनाव
UP By-Election News: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीट खाली हुई थीं, जिनपर जल्द ही उपचुनाव होने वाला है। इन 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन जारी है।
इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इंडिया ब्लॉक में शामिल कांग्रेस ने 10 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों को लेकर बड़ा दावा किया है। कांग्रेस ने पांच विधानसभा सीटों पर अपन दावा ठोका है। कांग्रेस ने इस सीटों पर रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है।

इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान सामने आया है। खबर के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि कांग्रेस 10 में से 5 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह बात साफ कर दी कि आखिरी फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व का होगा।
राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से मिले निर्देशों के बाद पार्टी प्रत्याशी चयन से लेकर गठबंधन के साथियों के साथ बैठक और प्रचार का काम आगे बढ़ाएगी। अजय राय ने बताया कि पांच सीटें ऐसी है, जहां पर सपा के विधायक सांसद चुने गए थे। इन सीटों पर समाजवादी पार्टी ही चुनाव लड़ेगी।
वहीं, जो सीटें भाजपा और उसके सहयोगी दलों के विधायकों के कारण खाली हुई हैं उनपर कांग्रेस ने अपना दावा ठोका है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि इन सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है।
इन सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा
अजय रात के मुताबिक, मीरापुर, गाजियाबाद, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर और मिर्जापुर की मझवां सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अपना दावा ठोका है। बता दें कि इन 5 सीटों में से तीन सीट गाजियाबाद, खैर, फूलपुर बीजेपी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं।
वहीं, माझवां में निषाद पार्टी और मीरापुर में रालोद विधायक के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। वहीं, अन्य पांच सीटें मैंनपुरी की करहल, अयोध्या की मिल्कीपुर, संभल की कुंदरकी और अंबेडकर नगर की कटेहरी सपा विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। जबकि, एक सीट शीशामऊ सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के बाद रिक्त हुई है।












Click it and Unblock the Notifications