UP Budget: बजट सत्र शुरू होने ने पहले सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की यह खास अपील, जानिए क्या कहा?
Budget Session CM Yogi Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों से खास अपील भी की। 18 फरवरी मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है।
नेता सदन सीएम योगी ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया।उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें एवं स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों पर सदन में सुचारू रूप से चर्चा होनी चाहिए। सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधाएं न आएं, इसका ध्यान सभी सदस्यों को रखना चाहिए।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारू संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से विनोद सरोज आदि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications