'चाहे 7 लाख करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का…', UP Budget पेश होने से पहले अखिलेश यादव के 13 सवाल
UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश के योगी सरकार द्वारा सोमवार 11 बजट पेश किया जाएगा। साल 2024 चुनावी साल है, ऐसे में इस बजट में जनता को कई सौगात भी मिल सकती है। बजट का आकार 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा रहने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी कहा जा रहा है कि बजट में धार्मिक पर्यटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोलर सिटी, कृषि उद्योग सहित अन्य पर फोकस होगा इसके अलावा छात्र-छात्राओं के लिए टेबलेट और लैपटॉप का भी प्रावधान हो सकता है।

बजट पेश होने से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोमवार को सोशल साइट एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए सरकार से 13 सवाल किए गए हैं। अखिलेश का कहना है कि पीडीए के लिए बजट में क्या है? देखें अखिलेश यादव ने एक्स पर क्या लिखा है...
यूपी का बजट चाहे 7 लाख करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का... सवाल यही रहेगा कि 90% जनता के लिए मतलब PDA के लिए उसमें क्या है।
दरअसल भाजपा की नीति आम जनता विरोधी है, वो 10% सम्पन्न लोगों के लिए 90% बजट रखती है और 90% ज़रूरतमंद जनता के लिए केवल नाममात्र का 10% बजट।
उप्र की भाजपा सरकार आँकड़ों में न उलझाए, सीधी बात ये बताए कि :
- इस बजट से महंगाई से कितनी राहत मिलेगी
- कितने युवाओं को रोज़गार मिलेगा
- सही में अपराध और भ्रष्टाचार कम करने के उपायों पर कितना खर्च किया जाएगा
- मंदी और जीएसटी की मार झेल रहे काम-कारोबार और दुकानदारी को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रावधान है
- किसान की बोरी की चोरी रुकेगी या नहीं, फ़सल का सही दाम व किसानों की आय दुगुनी होगी या नहीं
- मज़दूर-श्रमिक को मेहनत की सही क़ीमत मिलेगी या नहीं
- महिलाओं को बेख़ौफ़ घर से निकलने की आज़ादी देने के लिए अपराधियों पर नियंत्रण के लिए जगह-जगह सीसीटीवी लगेंगे या नहीं
- कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी या नहीं
- अच्छी दवाई, पढ़ाई लिए कितना आबंटन है
- पानी घर पहुँचाने और शौचालयों को सुचारू रूप से चलाने की योजना के लिए दिखावटी प्रावधान कितना है
- और हाँ गोरखपुर में बरसात में नाव चलाने व गोरखपुरवासियों को तैरने का मुफ़्त प्रशिक्षण देने के लिए कितना प्रावधान किया गया है
- बिजली के नये प्लांटों के लिए कितना बजट है
- नई सड़कें तो छोड़िए, बस इतना और बता दें कि सड़कों के गड्ढे भरने का बजट में कोई प्रावधान है या नहीं...???












Click it and Unblock the Notifications