UP Budget 2023: टैबलेट-स्मार्टफोन से युवा शक्ति को लुभाने की कोशिश, जानिए कितना खर्च करेगी सरकार
पिछली बार सरकार ने स्मार्टफोन-टैबलेट के लिए 1700 करोड़ रुपये दिए थे लेकिन इस बार के बजट में इस धनराशि को बढ़ाकर दूने से अधिक कर दिया गया है।

UP Budget for 2023: उत्तर प्रदेश में बुधवार को वर्ष 2023 का वार्षिक बजट पेश किया गया। बजट में जहां सरकार ने बुनियादी ढांचे के फोकस पर दांव लगाया है वहीं दूसरी ओर युवा शक्ति को भी साधने का प्रयास किया है। पिछली बार सरकार ने स्मार्टफोन-टैबलेट के लिए 1700 करोड़ रुपये दिए थे लेकिन इस बार के बजट में इस धनराशि को बढ़ाकर दूने से अधिक कर दिया गया है। सरकार अब स्वामी विवेकानंद युवा अधिकारिता योजना पर 3600 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
स्वामी विवेकानंद योजना से छात्रों को साधने की कोशिश
मंत्री ने स्वामी विवेकानंद युवा अधिकारिता योजना के पात्र छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान करने के लिए 3,600 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की। यूपी सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप नीति के लिए 60 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। वित्त मंत्री ने कहा कि,
उत्तर प्रदेश बजट में यूपी पर्यटन नीति 2022 के तहत अगले 5 वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है, जिससे 20 हजार नौकरियों का सृजन होगा। गोरखपुर औद्योगिक कॉरिडोर के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।
Recommended Video
UP Budget 2023-24 में Yogi Adityanath ने किस सेक्टर को क्या दिया ? | Suresh Khanna | वनइंडिया हिंदी
योगी का दावा- आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा यह बजट
बजट की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अमृत काल का पहला बजट है और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की नींव बनाकर यूपी को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। उत्तर प्रदेश के लोगों पर अतिरिक्त कर लगाए बिना, अन्य राज्यों की तुलना में यूपी में पेट्रोल और डीजल सस्ता है। हमने वैट नहीं बढ़ाया। 2016-17 में बेरोजगारी दर 17-18% थी, लेकिन अब यह चार प्रतिशत नीचे आ गई है।
यूपी में जल्द होंगे 21 एयरपोर्ट
सुरेश खन्ना ने कहा कि,
जेवर और अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे निर्माणाधीन हैं और जल्द ही राज्य में 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चालू हो जाएंगे। राज्य सरकार ने जेवर हवाई अड्डे में रनवे की संख्या 2 से बढ़ाकर 5 करने का फैसला किया है। हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक 4 हवाई अड्डों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 6 हवाई अड्डों (अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती, चित्रकूट और सोनभद्र) का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। आने वाले वर्षों में राज्य में 5 अंतरराष्ट्रीय और 16 घरेलू हवाई अड्डे चालू हो जाएंगे, इस प्रकार कुल 21 हवाई अड्डे हो जाएंगे।
मेट्रो परियोजनाओं पर फोकस
वित्तीय वर्ष 2023-2024 में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए 585 करोड़ की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए 465 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। दिल्ली-गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में इसके लिए 1306 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। मंत्री ने कहा कि वाराणसी, गोरखपुर और अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।
ग्लोबल इनवेस्टर समिट की सदन में हुई तारीफ
यूपी बजट 2023 के भाषण में, वित्त मंत्री ने हाल ही में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को याद किया और कहा कि इसके परिणामस्वरूप लगभग 33.50 लाख करोड़ रुपये के 19,000 एमओयू हुए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि,
देश के सकल घरेलू उत्पाद में राज्य का योगदान 8% से अधिक है। वर्ष 2021 2022 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 16.8% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो देश की विकास दर से अधिक थी।
महंगाई दर घटकर चार फीसदी पहुंचने का दावा
जीएसडीपी में वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए 19% रहने का अनुमान लगाया गया है। वैश्विक मंदी के दौर में राज्य की अर्थव्यवस्था की विकास दर उत्साहजनक है। 2017 से पहले बेरोजगारी दर 14.4% थी, आज यह घटकर लगभग 4.2% रह गई है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’













Click it and Unblock the Notifications