UP Budget को सीएम योगी ने बताया 'मील का पत्थर', बोले- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल बाकी राज्यों से सस्ता
Up Budget 2023: सीएम योगी ने कहा कि पिछले 6 सालों के अंदर उत्तर प्रदेश की जनता पर कोई अतिरिक्त टैक्स लगाए बिना हमारी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर जो वेट था यूपी में उसकी ड्यूटी को कम किया है।

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार 22 फरवरी को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद इसपर तमाम विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। तो वहीं, इस बजट के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष का बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री सुरश खन्ना को और वित्त विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बजट यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का बजट सर्वसमावेशी और समग्र विकास के साथ ही आत्मनिर्भर भारत की तर्ज़ पर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव को प्रस्तुत करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए और प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप अगले 5 वर्षों में 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बने उसके लिए मील का पत्थर साबित होगा।
सीएम योगी ने कहा कि बजट 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक का है। 2016-17 का बजट 3 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का था। पिछले 6 वर्ष में दोगुनी से अधिक की वृद्धि प्रदेश की बजट में हुई है। इस दौरान प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हुई है। इस दौरान सीएम ने बोलते हुए कहा कि, 'बजट में लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए 130 में से 110 वायदों को समाहित किया गया है, जिनके लिए 64 हज़ार करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की तर्ज़ पर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में लाया गया बजट है।'
हमने टैक्स चोरी को रोका और टैक्स चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। GST के माध्यम से 1 लाख 25 हजार करोड़ से अधिक होने का अनुमान है वित्त वर्ष में। सीएम योगी ने बोलते हुए कहा कि पिछले 6 सालों के अंदर उत्तर प्रदेश की जनता पर कोई अतिरिक्त टैक्स लगाए बिना हमारी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर जो वेट था यूपी में उसकी ड्यूटी को कम किया है। उत्तर प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत दिलाई और अगर आज देखेंगे प्रदेश के अंदर एक और डीजल पेट्रोल देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलाना में सबसे सस्ता है।
Recommended Video
इसके कारण आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं भी प्रदेश के अंदर महंगी नहीं हुई। आम जनता को राहत मिली। कहा कि हमने जनता पर बिना कोई नया कर लगाए बजट का आकार बढ़ाया है। यह सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। जनता पर महंगाई का बोझ नहीं डाला गया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यूपी में नए रोजगार सृजित किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications