'मोदी जी कहेंगे, मेरे टक्कर का कैमरा प्रेमी, हटाओ इसे' अखिलेश यादव के वित्त मंत्री के VIDEO ट्वीट पर बोले यूजर
उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, भाजपाइयों का प्रचार प्रेम अद्वितीय है। उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की वीडियो ट्वीट की है, जो वायरल हो रही है। BJP ने पलटवार भी किया है।

UP Budget 2023 पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, भाजपाईयों का प्रचार प्रेम अद्वितीय है। वीडियो ट्वीट कर अखिलेश ने कहा, बीजेपी नेताओं को बजट पर हाथ रखकर कसम खानी चाहिए। 'प्रचार प्रेम अद्वितीय' के आरोप पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। एक भाजपा नेता ने ट्वीट कर लिखा कि कुछ भी कर लो, आपको कुर्सी नहीं मिलेगी। डॉ रोहित उपाध्याय ने कहा, 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही सरकार बनाएंगे। अखिलेश की वीडियो वायरल हो रही है।

अखिलेश ने बीजेपी नेताओं को प्रचार का प्रेमी बताया
योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2023-24 के लिए 6.90 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस पर अखिलेश ने उत्तर प्रदेश सरकार के आम बजट पर कटाक्ष किया। उन्होंने सुरेश खन्ना की वीडियो ट्वीट कर बीजेपी नेताओं को प्रचार का प्रेमी करार दिया।

24 करोड़ की आबादी के वित्त मंत्री की पूजा
24 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या वाला उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता और श्रम बाजार वाला प्रदेश यूपी- 22 मार्च को लाखों करोड़ रुपये के बजट के अलावा वित्त मंत्री की वीडियो के कारण भी चर्चा में है। वीडियो में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना देखे जा सकते हैं।

वित्त मंत्री से बोले अखिलेश, पूजा-पाठ को दिखावा न बनाएं
UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का जिक्र कर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, दुनिया भर के 25,000 से अधिक निवेशकों ने भाग लिया, लगभग 33.50 लाख करोड़ रुपये के 19,000 से अधिक एमओयू साइन हुए। विधानसभा में बजट पेश होने के बाद अखिलेश ने वित्त मंत्री की पूजा के समय की वीडियो ट्वीट कर लिखा, कम-से-कम पूजा पाठ को तो दिखावे का विषय न बनाएं।

भाजपाई बजट पर हाथ रखकर कहें कि भ्रष्टाचार नहीं करेंगे
अखिलेश ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का वीडियो ट्वीट कर कहा, "कम-से-कम पूजा पाठ को तो दिखावे का विषय न बनाएं। भाजपाई बजट पर हाथ रखकर कहें कि भ्रष्टाचार नहीं करेंगे और एक-एक पैसे का सही इस्तेमाल करेंगे।" उन्होंने बीजेपी पर सुर्खियों में बने रहने की लालसा का आरोप लगाया और कहा, भाजपाइयों का प्रचार प्रेम अद्वितीय है।
नीचे देखें अखिलेश की वीडियो ट्वीट---
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
वित्त मंत्री के बजट भाषण से पहले की पूजा वाली वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजे लिए। अखिलेश के ट्वीट पर दीपक कुमार पांडे नाम के एक यूजर ने लिखा, 'ये विडियो अगर मोदी जी देख लेंगे तो असहज हो जाएंगे। कहेंगे कि इसे हटाओ ये तो मेरे टक्कर का कैमरा प्रेमी और प्रचार प्रेमी है।' इमरान नाम के यूजर ने कहा, असलियत ये है कि 2024 के चुनाव को देखकर ये बजट तैयार हुआ है।

2024 मे भी मोदी जी ही गद्दी पर बैठेंगे
अखिलेश की वीडियो पर कमेंट कर बीजेपी नेता ने लिखा, 'कुछ भी कर लो भाई साहब आप लेकिन आपको कुर्सी नहीं मिलेगी दोबारा। आप जाति और धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, समाजवादी पार्टी दुष्प्रचार में लगी है, लेकिन 2024 मे भी मोदी जी ही गद्दी पर बैठेंगे है। बता दें कि अखिलेश की वीडियो को ढाई घंटे में 35 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। 3400 से अधिक लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications