UP Board Result Date 2025: कन्फ्यूजन का अंत! यूपी बोर्ड के रिजल्ट की तारीख हो गई तय? इस दिन आने वाला है परिणाम
UP Board Result Date 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं देने वाले 54 लाख से ज्यादा छात्र इन दिनों रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग तारीखें वायरल हो रही हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच कन्फ्यूजन लगातार बढ़ता जा रहा है।
कोई कह रहा है कि रिजल्ट 22 तारीख को आएगा, तो कोई 24 की तारीख बता रहा है। ऐसे में सभी को एक भरोसेमंद सूचना का इंतजार था। अब बोर्ड ने इस भ्रम को खत्म करते हुए रिजल्ट की संभावित तारीख पर बड़ा अपडेट दिया है।

बोर्ड की मानें तो यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 या 26 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो भी रिजल्ट इन्हीं तारीखों के आसपास जारी होता आया है।
ये भी पढ़ें: Board Result 2025 LIVE: तेलंगाना इंटर फर्स्ट-सेकंड ईयर के रिजल्ट आज होंगे जारी, कब आएगा AP 10वीं का परिणाम?
बोर्ड सचिव ने दी पक्की जानकारी
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि 25 अप्रैल से पहले रिजल्ट नहीं आएगा। सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट 26 अप्रैल को जारी किया जा सकता है क्योंकि इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
परीक्षा और रिजल्ट के बीच कितना होता है अंतर?
साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक हुई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था, यानी 42 दिन बाद। 2023 में परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं और रिजल्ट 25 अप्रैल को आया था, यानी 52 दिन बाद। आमतौर पर बोर्ड परीक्षा के 40 से 55 दिन के भीतर नतीजे जारी कर देता है।
कहां देख सकते हैं परिणाम?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए वेबसाइट्स के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते हैं-
- upmspresults.up.nic.in
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'UP Board Exam Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
पानी से नहीं खराब होगी नई मार्कशीट
इस बार जो मार्कशीट छात्रों को मिलेगी, वह पहले से ज्यादा टिकाऊ होगी। उस पर पानी, धूप या छांव का कोई असर नहीं पड़ेगा। यह अलग-अलग रंगों में दिखाई देगी, जिससे इसकी पहचान भी आसान होगी। छात्रों को अब अपनी मार्कशीट को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: AP SSC Result 2025: आज नहीं इस दिन जारी होंगे आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड के परिणाम, यहां चेक करें जरूरी अपडेट












Click it and Unblock the Notifications