अब SSC की परीक्षा में नहीं चलेगी चालाकी! अब हाईटेक तरीके से होगी अभ्यर्थियों की पहचान, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
SSC Aadhar-Based Biometric Verification: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपने परीक्षा सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब SSC की भर्ती परीक्षाओं में उम्मीदवारों की पहचान आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली से की जाएगी। यह नई व्यवस्था मई 2025 से लागू होगी और फिलहाल इसे स्वैच्छिक रूप से अपनाया जाएगा।
यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। अक्सर परीक्षा में फर्जी पहचान और किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने जैसे मामलों की शिकायतें मिलती रही हैं, जिन पर अब रोक लगने की उम्मीद है।

क्यों लिया गया ये फैसला?
SSC का कहना है कि इस नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया में होने वाली गड़बड़ियों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। यह तकनीक परीक्षा प्रणाली को अधिक ट्रांसपेरेंट और फेयर बनाएगी।
ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए अजब-गजब तिगड़म! किसी ने दिया प्यार का हवाल, किसी ने कॉपी में रख दी रिश्वत
आधार से होगी पहचान की पुष्टि
उम्मीदवारों को अब आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म भरने और परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति दर्ज कराने के समय अपनी पहचान सुनिश्चित करनी होगी। इससे फर्जीवाड़ा और नकल जैसी समस्याओं पर रोक लगेगी।
फर्जीवाड़े की संभावना होगी कम
SSC को अकसर शिकायतें मिलती थीं कि कुछ लोग दूसरों की जगह परीक्षा देते हैं। अब आधार आधारित सत्यापन से ऐसे मामलों में सीधी कार्रवाई संभव होगी।
पहले से मिली थी मंजूरी
सरकार ने इस बदलाव के लिए पहले ही हरी झंडी दे दी थी। 12 सितंबर 2024 को केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने SSC को इस प्रक्रिया को स्वैच्छिक रूप में लागू करने की अनुमति दी थी।
किन परीक्षाओं पर होगा असर?
SSC की यह नई व्यवस्था उसकी सात बड़ी अखिल भारतीय परीक्षाओं जैसे कि CGL (संयुक्त स्नातक स्तर) और तीन विभागीय प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू होगी।
UPSC पहले ही कर चुका है शुरुआत
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) पहले ही आधार आधारित पहचान प्रणाली को अपना चुका है। 28 अगस्त 2024 को UPSC ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी की थी।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? इंतजार में बैठे छात्र चेक करें लेटेस्ट अपडेट!












Click it and Unblock the Notifications