UP Board High School Exam: 2.22 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

अधिकारियों की माने तो अभी तक लगभग 2.22 लाख उम्मीदवारों ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ी और 1.5 लाख ने इंटरमीडिएट भौतिकी की परीक्षा छोड़ दी।

योगी आदित्यनाथ

UP Board High School Exam: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान बहुत सारे छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। बोर्ड के अधिकारियों की माने तो अभी तक लगभग 2.22 लाख उम्मीदवारों ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ी और 1.5 लाख ने इंटरमीडिएट भौतिकी की परीक्षा छोड़ दी। राज्य भर में अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान सात और भौतिकी की परीक्षा के दौरान तीन पकड़े गए। फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कई जिलों में पकड़े गए नकलची

हाई स्कूल में आजमगढ़ से तीन और अन्य जिलों से एक-एक नकलची पकड़ा गया। इसी तरह इंटरमीडिएट में फिजिक्स की परीक्षा के दौरान बलिया, फिरोजाबाद और सिद्धार्थनगर के एक-एक नकलची पकड़े गए। सभी चार छात्रों को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

18 मार्च से शुरू होगा परीक्षाओं का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होने की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में कुल 257 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पहले परीक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण ऑडियो और वीडियो दोनों माध्यमों से दिया जाएगा।

क्षेत्रिय सचिवों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

साथ ही एक निर्देश पुस्तिका भी दी जाएगी। इस तरह की प्रशिक्षण प्रक्रिया पहली बार अपनाई जा रही है। यह प्रशिक्षण क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से शिविर लगाकर दिया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी इन कार्यालयों के अपर सचिवों को सौंपी गई है। त्रुटिरहित मूल्यांकन के लिए क्षेत्रीय सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोर्ड के अधिकारी मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी भी करेंगे।

राज्य के पांच क्षेत्रीय कार्यालय अपने अधिकार क्षेत्र के जिलों में प्रथम मूल्यांकन शिविर का आयोजन करेंगे। उपनियंत्रक या मूल्यांकन केन्द्रों के प्राचार्यों का प्रशिक्षण क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर आयोजित किया जायेगा। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं को त्रुटि मुक्त बनाने के लिए मूल्यांकन पर पूरा जोर रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+