UP Board Result 2023 परिणाम में टॉपर्स के नंबर देख सोशल मीडिया पर लिए जा रहे मजे
UP Board Exam Result 2023 लंबे इंतजार के बाद घोषित किया गया। रिजल्ट का इंतजार खत्म होते ही लोगों की एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर फील की जा सकती है। एग्जाम रिजल्ट पर लोग कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं।

UP Board Exam Result की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी मजेदार रिएक्शन देखे जा रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि रिजल्ट अच्छा आया है, लेकिन कोई नंबर के बारे में मत पूछना।
एक यूजर ने कहा, गांव के टॉपर रहे हैं
यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद रंजीत पटेल नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि टॉप उन्होंने भी किया था, लेकिन फर्क इतना है कि UP टॉप नहीं, गांव में टॉपर बना था। अभिषेक नाम के यूजर ने रिजल्ट को लाइफ चेंजिंग मोमेंट करार दिया।
रिजल्ट के बाद लोगों की शादियां हो जाएंगी
अभिषेक ने लिखा, जाने कितने लोगों की शादियां फिक्स हो जाएंगी। बस वे कुंवारे रह जाएंगे। संभव गौतम नाम के यूजर ने 10वीं और 12वीं फेल लोगों के बाहुबली बनने का जिक्र किया।
फेल हुए लोगों के पास बाहुबली बनने का विकल्प
यूपी बोर्ड रिजल्ट पर कई मीम भी शेयर किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जो लोग परीक्षा में फेल हुए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। तंज कसते हुए इस यूजर ने कहा, बाहुबली बनकर राज कर सकते हैं, क्योंकि ऐसे लोग कम हो रहे हैं।
रामायण के कैरेक्टर को मीम बनाया
आशीष कुमार यादव ने एक मार्क्सशीट शेयर कर नेटिजन्स से उनके लिए दुआ करने की अपील की। अभिषेक नाम के एक अन्य यूजर ने रामानंद सागर के रामायण की वीडियो ग्रैब शेयर कर मीम बनाया।
रिजल्ट से दुख और निराशा
इस मीम में यूजर ने जनक के किरदार की तस्वीर शेयर कर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट के बाद होने वाली निराशा को हाइलाइट किया। इसमें लिखा गया कि आज मेरे दुख और उनकी निराशा की कोई सीमा नहीं है।
अंडर ग्राउंड होने का टाइम आ गया
Sarcastic Faizan नाम के ट्विटर यूजर ने अपने हैंडल (@faizastiic) ने मनोज वाजपेयी की मूवी क्लिप से फोटो निकाली और शेयर किया। इसमें लिखा गया कि 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद कई लोग अंडरग्राउंड होने के बारे में सोचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications