UP Board Admit Card 2026: बहुत जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं के हॉल टिकट, जानें डाउनलोड करने का सही तरीका
UP Board Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली शैक्षणिक परीक्षा, यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बोर्ड ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस बीच, कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर यह है कि उनके प्रवेश पत्र (Admit Card) बहुत जल्द जारी किए जा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड लिंक किसी भी समय सक्रिय कर सकता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए छात्र और अभिभावक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। स्कूलों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होगा महाकुंभ
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही हैं, जो 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल पहले ही जारी किया जा चुका है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए हजारों केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन पूरी तरह शुचितापूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए बोर्ड ने कमर कस ली है।
एडमिट कार्ड का महत्व और जरूरी जानकारियां
एडमिट कार्ड केवल एक कागज़ का टुकड़ा नहीं, बल्कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश का एकमात्र कानूनी दस्तावेज है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद उसमें दी गई निम्नलिखित जानकारियों को ध्यान से जांचें:
- छात्र का विवरण: नाम, पिता का नाम, और फोटो।
- परीक्षा विवरण: रोल नंबर, विषय के नाम और उनके कोड।
- केंद्र का विवरण: परीक्षा केंद्र का नाम और सटीक पता।
- जरूरी निर्देश: परीक्षा की तारीखें और समय।
नोट: यदि एडमिट कार्ड में नाम या फोटो से जुड़ी कोई त्रुटि हो, तो छात्र तुरंत अपने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें ताकि समय रहते सुधार हो सके।
परीक्षा केंद्र के कड़े नियम और निर्देश
यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं:
रिपोर्टिंग टाइम: छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाना सख्त मना है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
रीडिंग टाइम: छात्रों को मुख्य परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय केवल प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
स्कूलों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
यूपी बोर्ड के एडमिट कार्ड सीधे छात्रों द्वारा डाउनलोड नहीं किए जा सकते; इन्हें स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर छात्रों को वितरित किया जाएगा। प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
- 'Download' सेक्शन में जाकर 'Class 10/12 Admit Card 2026' लिंक चुनें।
- स्कूल का यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर स्कूल की मुहर और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: UPSC CSE New Rules: नए नियमों ने सरकारी अफसरों की बढ़ाई टेंशन, परीक्षा देने के लिए छोड़नी होगी नौकरी












Click it and Unblock the Notifications