UP Board 12th Topper Marksheet: देखें 12वीं के टॉपर्स की मार्कशीट, किस विषय में मिले कितने अंक?
Topper Marksheet, महोबा के शुभ छाबड़ा ने यूपी में टॉप किया है। उनको 500 में से 489 अंक मिले हैं। 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आज दोपहर जारी कर दिए। 12वीं कक्षा की परीक्षा में महोबा के शुभ चपरा ने प्रदेश में टॉप किया है। शुभ को 500 में से 489 नंबर मिले हैं।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चरखारी (महोबा) के छात्र शुभ चपरा ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 500 में 489 मिले।

वहीं, दूसरे स्थान पर पीलीभीत जिले के एसवीएम आईसी बीसलपुर के छात्र सौरभ गंगवार और इटावा जिले के सीएच एस सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर की छात्रा अनामिका हैं। दोनों ने 486 अंक और 97.2 फीसदी नंबर हासिल किया है।

तीसरे स्थान पर फतेहपुर के एसबीएम इंटर कॉलेज रघुवंश पुरम के छात्रा प्रियांशु उपाध्याय, फतेहपुर की एस एस इंटर कॉलेज मुस्तफापुर हुसैनगंज की छात्र खुशी और सिद्धार्थ नगर जिले एसपीआर इंटर कॉलेज बंसी की छात्र सुप्रिया हैं। तीनों छात्रों ने 485 अंक और 97 फीसदी नंबर हासिल किया है।

चौथे स्थान पर पांच छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें इटावा जिले के सीएच एस सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर की छात्रा शिवा, कन्नौज जिले के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा के छात्र पीयूष तोमर, प्रयागराज के बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा सुभाषना और फतेहपुर जिले के एसबीएम इंटर कॉलेज रघुवंश पुरम के बिक्रम सिंह और निखिल तिवारी रहें।

इन सभी स्टूडेंट्स के 500 में से 484 अंक और 96.8 फीसदी नंबर हासिल किया है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर शुभ चपरा ने कहा कि, वह सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहते है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी इतनी मजबूत थी कि टॉप 5 में आने की उम्मीद थी लेकिन प्रदेश में पहला स्थान पाएंगे, ऐसा कभी नहीं सोचा था।
इस बार इंटरमीडिएट में 75.52 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने बताया कि इस बार इंटरमीडिएट में 69.34 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं जबकि 83.00 प्रतिशत लड़कियों के उत्तीर्ण किया।












Click it and Unblock the Notifications