UP Board 12th Result: कौन हैं 12वीं में टॉप करने वाले शुभ छापरा, मां हैं BJP महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष

UP Board 12th Result Topper Mahoba's Shubh Chhapra: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के रहने वाले शुभ छापरा ने 12वीं में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 489 नंबर मिले हैं।

UP Board 12th Result Topper Mahobas Shubh Chhapra

UP Board 12th Result Topper Mahoba's Shubh Chhapra: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में 12वीं में इस साल महोबा के शुभ छापरा ने टॉप किया है। शुभ छापरा को 500 में कुल 489 नंबर मिले हैं। शुभ छापरा को 97.80 प्रतिशत मिले हैं।

यूपी 12वीं में दूसरे नंबर पर पीलीभीत के सौरभ गंगवार रहे हैं। इन्हें 500 में से 486 नंबर मिले हैं। तीसरे टॉपर इटावा की अनामिका रही हैं। इन्हें 500 में से 486 नंबर मिले हैं। दोनों को 97.20 प्रतिषत मिले हैं। यूपी बोर्ड के 12वीं में 75.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें से लड़के 69.34 फीसदी और लड़कियां 83.00 प्रतिशत पास हुए।

who is Shubh Chhapra: कौन हैं यूपी बोर्ड 12वीं का टॉपर शुभ छापरा

शुभ छापरा यूपी के महोबा जिले के रहने वाले हैं। शुभ छापरा महोबा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी में पढ़ते हैं। शुभ छापरा के पिता सुरेंन्द्र छापरा पेंट कारोबारी हैं। पिता ग्रेजुएट हैं।

मां सुधा हाउस वाइफ हैं और भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर काम करती हैं। शुभ छापरा के परिवार में दो भाई सुलभ और शिवम हैं, बड़े दोनों भाई परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक हैं।

UP Board 12th Result Topper Mahobas Shubh Chhapra

रिजल्ट जारी होने के बाद मीडिया से बात करते हुए शुभ छापरा ने कहा, ''मुझे सबसे ज्यादा इस बात की खुशी है कि मेरे जिले का नाम रौशन हुआ है। मेरे 97.8 प्रतिशत आए हैं। मैंने से सोचा था कि मेरा नंबर 480 से ऊपर आएगा। मुझे इस बात का आभास तो था कि टॉप 5 में मैं रहूंगा।''

UP Board 12th Result Topper Mahobas Shubh Chhapra

शुभ छापरा ने कहा कि परीक्षा की तैयारी में मेरी मदद सबसे ज्यादा मॉडल टेस्ट पेपर ने की है। शुभ छापरा ने कहा, ''मैंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया था। यूट्यूब से भी पढ़ाई की है।''

शुभ छापरा सिविल सर्विसेस में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। वह IAS या IPS बनना चाहते हैं। शुभ छापरा ने कहा,''एक छात्र को कभी भी जीवन में असफलताओं सेडरना नहीं चाहिए। छात्रों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए। मैं हर दिन सामान्य तौर पर चार से पांच घंटे पढ़ाई करता था। लेकिन परीक्षा से दो महीने पहले मैंने सात से आठ घंटे पढ़ाई करना शुरू कर दिया था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+