UP Board 10th Result 2023: सीतापुर की प्रियांशी सोनी बनी टॉपर, बताया अपनी सक्सेस का मंत्र
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज यानी मंगलवार को जारी हो चुके हैं। सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 10वीं की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज यानी मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर जारी किए गए। 10वीं की परीक्षा में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने बाजी मारी है। हाईस्कूल टॉपर प्रियांशी के 600 में से 590 अंक हासिल किए हैं। वहीं, सेकंड टॉपर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय ने कब्जा जमाया है।
वहीं, टॉपर प्रियांशी सोनी ने अपनी सक्सेस का मंत्र बताते हुए बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया है। एग्जाम में अच्छे नंबर लाने की मेरी उम्मीदें पूरी हो गईं। प्रियांशी सोनी के पिता दीपचंद सोनी की सोने-चांदी यानी सर्राफ की दुकान है। प्रियांशी ने टॉप कर अपने स्कूल 'सीता बाल विद्यामंदिर महमूदाबाद' का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है।
परिवार में खुशी की लहर
दोनों टॉपर्स के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। परिवार पड़ोसियों में मिठाइयां बांटने में लगा है। आपको बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में 31,16,487 10वीं के छात्र शामिल रहे हैं। वहीं, 12वीं की बात करें तो 27,69,258 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
बेटियों ने रोशन किया नाम, बेटे रहे दूसरे पायदान
इस साल भी बेटियों ने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यूपी बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का ऐलान होते ही बताया गया कि 86.64 प्रतिशत छात्र तो 93.34 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण यानी पास हुई हैं। इस लिहाज से छात्राओं के पास होने का प्रतिशत छात्रों से 6.7 ज्यादा है।
UP Board Result 2023: वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे कर पाएंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक
5 साल में बेटियां, बेटों से लगातार आगे
वहीं, पिछले 5 सालों के रिजल्ट पर गौर करें तो साफ पता चलता है कि बेटियां, बेटों से आगे रही हैं। यानी कि 2022 में 10वीं की परीक्षा में 85.25 फीसदी छात्र और 90 फीसदी छात्राएं पास हुईं थीं। वहीं, 2021 में इंटरनल असेसमेंट के आधार पर 99.55 फीसदी छात्राएं तो 99.52 फीसदी छात्र पास हुए थे। अगर 2020 की बात करें तो 87.29 फीसदी छात्राएं पास हुईं थी, जबकि 79.88 फीसदी छात्र हाईस्कूल में पास हुए थे। साल 2019 में 83.98 फीसदी छात्राएं तो 76.66 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं, 2018 में 78.81 छात्राएं तो 72.27 फीसदी छात्र पास हुए थे।
एक नजर में समझें
साल - छात्राएं - छात्र
2022 - 90.00 - 85.25
2021 - 99.55 - 99.52
2020 - 87.29 - 79.88
2019 - 83.98 - 76.66
2018 - 78.81 - 72.27
नोट- फीसदी में












Click it and Unblock the Notifications