'सौरभ ब्लाइंड लव करता था, बेटी ही नालायक...फांसी पर चढ़ा दो', माता-पिता ने हत्यारिन Muskan के लिए मांगी मौत
Meerut Muskan Rastogi Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में हुए मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत (Saurabh Rajput) हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला (Sahil Shukla) ने मिलकर इस दर्दनाक हत्या को अंजाम दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुस्कान के माता-पिता ने भी अपनी बेटी को फांसी देने की मांग की है।
हत्या के बाद मुस्कान ने मां से कहा, 'मम्मी, हमने सौरभ को मार डाला।' हत्यारिन बेटी के गुनाहों पर पिता ने कहा कि जीने का कोई अधिकार नहीं, उसे फांसी होनी चाहिए।' आइए जानते हैं माता-पिता ने क्या-क्या कहा?

क्या कहा मुस्कान के माता-पिता ने?
मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने कहा, 'हमारी बेटी ही नालायक थी, सौरभ ब्लाइंड लव करता था।' उधर, पिता प्रमोद रस्तोगी बोले, 'मुस्कान को जीने का कोई अधिकार नहीं, उसे फांसी होनी चाहिए।' आगे यह भी कहा कि 'सौरभ ने उसके लिए सब कुछ छोड़ा, और उसने उसे बेरहमी से मरवा दिया।'मुस्कान और साहिल नशे के आदी थे, और सौरभ उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था। हत्या के बाद मुस्कान ने मां से कहा, 'मम्मी, हमने सौरभ को मार डाला।'
सौरभ का कैसे हुआ मर्डर?
सौरभ अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए लंदन से लौटा था। 4 मार्च को मुस्कान ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया, ताकि सौरभ बेहोश हो जाए। फिर साहिल ने कसाई वाले चाकू से उसकी छाती पर वार किया और गला रेत दिया। शरीर के 15 टुकड़े कर ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया। हत्या के बाद दोनों हिल स्टेशन छुट्टियां मनाने चले गए। सौरभ के फोन से झूठे मैसेज भेजकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
पुलिस को कैसे हुआ शक?
सौरभ के परिवार ने 4 मार्च से संपर्क नहीं होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब मुस्कान और साहिल से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने मर्डर कबूल कर लिया। पुलिस ने ड्रम को तोड़ा और सौरभ के शरीर के टुकड़े बरामद किए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुस्कान और साहिल को क्या सजा मिलेगी?
मुस्कान के माता-पिता ने खुद फांसी की मांग की है। सौरभ के परिवार ने भी कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस हत्या, साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं में चार्जशीट तैयार कर रही है।
मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने एक मासूम पति की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सिर्फ एक एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का मामला नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। अब देशभर में मांग उठ रही है कि मुस्कान और साहिल को फांसी दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications