UP के इस जिले से बिहार के मोतिहारी के लिए शुरू हुई बस सेवा, जानिए क्या रहेगा रूट और कितना होगा किराया?
Gorakhpur Motihari Bus Service News: उत्तर प्रदेश से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने दशहरा, दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर गोरखपुर से मोतिहारी के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। आइए जानते हैं इसका क्या रूट रहेगा और कितना किराया होगा?
यह रहेगा किराया
गोरखपुर से मोतिहारी की दूरी लगभग 213 किमी है। इस दूरी के लिए यात्रियों को 332 रुपए देने होंगे।

यहां देखें पूरा शेड्यूल
बस गोरखपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय
सुबह 8 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे मोतिहारी पहुंचेगी। वापसी में मोतिहारी से 2 बजे चलकर रात 7 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार गोपालगंज होकर मोतिहारी तक एक फेरा में नई बस सेवा शुरू की गई है। त्योहारों पर यात्रियों की हो रही भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है। गोरखपुर क्षेत्र से बिहार जाने वाले यात्रियों की अच्छी खासी संख्या है। इस पहल से दोनों प्रदेशों के यात्रियों को राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications