जानिए यूपी के रहने वाले युवक ने संसद भवन के पास क्यों की आत्मदाह की कोशिश, वजह जान उड़ जायेंगे होश
Bagpat News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले युवक ने दिल्ली सांसद भवन के पास आत्मदाह की कोशिश की। इस घटना ने वहां मौजूद सभी को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया?
Recommended Video
बागपत के छपरौली निवासी जितेंद्र ने पुलिस की कार्यशैली और होमगार्ड के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप हैं कि जितेंद्र ने होमगार्ड के शराब तस्करी की शिकायत की थी जिसके बाद से होमगार्ड ने उलटे उन्ही पर केस दर्ज करा दिया था और जेल भेजवा दिया था। जिसके बाद उसके पिता को भी कुचलने का प्रयास किया लेकिन एफआईआर के बाद भी गिरफ्तार नहीं हुईं।

परिजनों का कहना है कि वो दलित है जबकि सामने वाला पक्ष जाट बिरादरी से है। वहीं परिजन के मुताबिक जितेंद्र ने अपने परिवार को पहले चेतावनी देकर दिल्ली जाने का फैसला किया था, और फिर रेल भवन के बाहर उसने खुद को आग लगा ली।
जितेंद्र के परिवार ने आरोप लगाया है कि एक बार तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर पर हमला किया था जिसमे एक गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया था। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे जितेंद्र को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। फिलहाल जितेंद्र का इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा हैं।
रिपोर्ट: मनुदेव उपाध्याय, बागपत, यूपी












Click it and Unblock the Notifications