उत्तर प्रदेश: बागपत में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने पर कंडक्टर की पिटाई

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बागपत स्कूल बस के कंडक्टर की अभिभावकों ने पिटाई कर दी। एक निजी स्कूल के बस कंडक्टर पर छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने उसकी पिटाई की। मामला बुधवार का है। अभिभावकों ने बस के कंडक्टर और ड्राइवर को पीटा और स्कूल बस में तोड़फोड़ की। अभिभावकों का कहना है कि कंडक्टर ने छात्रा को बस में अश्लील वीडियो अपने फोन पर दिखाई। अभिभावकों के आरोप के बाद स्कूल ने कंडक्टर को नौकरी से निकाल दिया है।

Baghpat UP: School bus conductor beaten up by parents for showing objectionable video to girls

छात्रा के परिजनों ने बताया है कि बस से स्कूल जाने वाली एक छात्रा ने मंगलवार को घर जाकर बताया कि कंडक्टर स्कूल से घर जाते हुए उसे एक वीडियो दिखा रहा था, जो कि ठीक नहीं था और उसमें गलत चीजें हो रही थीं। इस पर बुधवार को अभिभावक पहुंचे और बस को रास्ते में रोककर कंडक्टर और ड्राइवर की पीट दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पुलिस को हिरासत में ले लिया।

बागपत के सेंट ऐंजल पब्लिक स्कूल के इस कंडक्टर और ड्राइवर को हिरासत में लिया बाद में ड्राइवर को छोड़ दिया जबकि कंडक्टर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कंडक्टर पर पोस्को के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुस्साए परिजनों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया और स्कूल प्रशासन को हर बस में दो सीसीटीवी कैमरा लगवाने और बस के पीछे हेल्पलाइन नंबर लिखवाने का निर्देश दिया है। साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करने को कहा है कि स्कूल बसों के ड्राइवर और कंडक्टर ड्यूटी पर मल्टीमीडिया फोन ना रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+