UP News: ATS ने मुरादाबाद से संदिग्ध आतंकी को दबोचा, दे सकता था भारत में आतंकी घटना को अंजाम

यूपी एटीएस ने बृहस्पतिवार को एक और संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख उर्फ मोहीउद्दीन को गिरफ्तार किया है। अहमद रजा पाकिस्तान व अफगानिस्तान में लड़ रहे विभिन्न जिहादी संगठन के मुजाहिदीनों से प्रभावित है। पूछताछ में सामने आया है कि अहमद रजा ने भारत में शरिया कानून लाने को अपनी जिंदगी का मकसद बना लिया था।

मुरादाबाद से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
बता दें कि यूपी ATS की सहारनपुर विंग ने मुरादाबाद से संदिग्ध आतंकी अहमद रजा को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल की गैलरी में हथियारों की फोटो, चैट के स्क्रीन शॉट व जिहादी वीडियो मिले हैं। इस बारे में पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। एटीएस उसके साथी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी फिरदौस को तलाश रही है।

UP ATS arrested suspected terrorist Moradabad intensions of terrorist incident in India

इंदौर की लड़की से की लव मैरिज
गिरफ्तार किया गया संदिग्ध आतंकी अहमद रजा मुरादाबाद के थाना मूढ़ापांडे के गांव मिलक गुलड़िया का रहने वाला है। गांव वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि वो मस्जिदों में नमाज पढ़ाता था। हम लोग उसे हाफिज के नाम से जानते हैं। उसने इंदौर की अफसाना से लव मैरिज की थी। उसके एक साल की एक बच्ची है। घर पर मां गुड्‌डो और पत्नी अफसाना रहती है।

भारत में शरिया कानून लाना था मकसद
वहीं, अहमद रजा ने एटीएस की पूछताछ में बताया कि वह आतंकियों की जिहादी सोच और कार्यवाहियों से बहुत प्रभावित है। उसने भारत में काफिरों व काफिर सरकार के खिलाफ जिहाद करके जम्हूरियत की सरकार को हटाकर शरिया कानून लाने को अपनी जिंदगी का मकसद बना लिया था। इसे अपने सीनियर मुजाहिद साथियों (अमीरों) से हिदायत मिली थी कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को जिहादी बनाकर अपनी तंजीम से जोड़े। इसके लिए अहमद लोगों से मिलकर और सोशल मीडिया के जरिए हिजबुल मुजाहिदीन में जुड़ने की दावत देता था।

भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने का मंसूबा
स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि एटीएस को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि मुरादाबाद के मूढ़ा पांडे के ग्राम मिलक गुलड़िया निवासी अहमद रजा सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन व पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में है। वह पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी कमांडो ट्रेनिंग लेकर, भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने का मंसूबा बना रहा है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+