Atiq ahmed and Ashraf: कौन हैं हत्यारे? जो पत्रकार बनकर आए और गोलियों से भून दिया

पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ को गोलियों से छलनी करने वाले बदमाश कौन हैं, पुलिस ने इनकी पहचान कर ली है। तीनों ने हत्या के बाद सरेंडर कर दिया था।

ateek ahmad ke hatyare

देश को हिला देने वाले गैंगस्टर व माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीनों युवक आखिर कौन हैं, जिन्होंने भारी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर की हत्या कर दी है? मीडिया रिपोर्ट व प्रयागराज पुलिस सूत्रों के अनुसार युवकों की पहचान लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में की गई है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस और मीडिया के सामने ही बाइक पर पत्रकार बनकर आए तीन युवकों ने दोनों को बिलकुल नजदीक से सिर पर गोलियां मारकर ढेर कर दिया। करीब 10 सेकंड में देश को हिला देने वाले हत्याकांड में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, आखिर ये तीनों बदमाश कौन हैं, जिन्होंने इतने बड़े माफिया, डाॅन को मौत के घाट उतार दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरूआती पूछताछ में तीनों बदमाशों ने अपने नाम लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य बताए हैं। हालांकि इनके बारे में अभी पुलिस अधिकारियों ने खुलकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Recommended Video

    Atiq Ahmed और Ashraf की हत्या करने वाले आरोपी कौन हैं?, क्या था उनका मकसद? | वनइंडिया हिंदी

    प्रयागराज जनपद के रहने वाले नहीं हैं
    शुरूआती जांच में जो बात बाहर निकलकर सामने आई है, उनमें तीनों हमलावर प्रयागराज जनपद के रहने वाले नहीं है। हालांकि वे घटनास्थल पर पहले भी आए थे। ठीक एक दिन पहले उनके बाहर से प्रयागराज आने की बात कही जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+