जीत की चाभी के लिए अंगूरी भाभी को भुनाने की कोशिश, भाभी जी ने दिया झटका

शुभांगी आत्रे ने बताया कि मुझे प्रदेश की कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों का फोन आया, उन्होंने मुझे लखनऊ और उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों में चुनाव प्रचार का प्रस्ताव दिया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। सभी सियासी दल वोटरों को लुभाने के लिए अपने अंदाज में प्रचार कार्य कर रहे हैं। इस बीच टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में भाभी जी का रोल कर रही टीवी कलाकार शुभांगी आत्रे उर्फ अंगूरी भाभी ने कहा कि लोग उन्हें उत्तर प्रदेश का मान रहे हैं। उनके टीवी पर निभाए जाने वाले भाभी जी वाले रोल को देखकर कई सियासी दल उन्हें उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए बुला रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद टीवी कलाकार शुभांगी आत्रे ने दी है। उन्होंने बताया कि कई राजनीतिक पार्टियों ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रित किया है।

angoori bhabhi

टीवी कलाकार शुभांगी आत्रे को मिला चुनाव में प्रचार का ऑफर

शुभांगी आत्रे ने बताया कि मुझे प्रदेश की कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों का फोन आया, उन्होंने मुझे लखनऊ और उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों में चुनाव प्रचार का प्रस्ताव दिया, इतना ही नहीं चुनाव प्रचार के लिए तय राशि भी देने की बात कही गई। हालांकि मेरे लिए राजनीति बिल्कुल अलग विचार है, खास तौर से उत्तर प्रदेश की राजनीति तो बेहद खास है, लेकिन मैं किसी एक लिए चुनाव प्रचार करने नहीं जाऊंगी।

टीवी कलाकार शुभांगी आत्रे ने आगे कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किसी भी सियासी दल का चेहरा नहीं बनना चाहती हूं। मुझे पहले पार्टियों के बारे में रिसर्च की जरूरत है, कौन सी पार्टी अच्छी है, इसकी जांच के बाद ही मैं उस पार्टी का समर्थन करूंगी। शुभांगी आत्रे ने ये बातें हाल ही में लखनऊ दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोग शायद इसलिए मुझे फोन करते हैं क्योंकि टीवी शो में मुझे कानपुर का दिखाया गया है। यही वजह है कि लोग सोचते हैं कि मेरा उत्तर प्रदेश से संबंध है और मैं उनके लिए प्रचार करूंगी तो उससे वोटरों पर प्रभाव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+