यूपी चुनाव: लालू ने उड़ाया मोदी-शाह का मजाक, कहा- अंतिम संस्कार के लिए बुलाती हैं गंगा मैया

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पिंडरा विधान सभा में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय के लिए जनसभा के बीच में ही प्रधानमंत्री मोदी पर अपशब्दों की बौछार कर दी।

वाराणसी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए वाराणसी पहुंचे। आरजेडी सुप्रीमो पिंडरा विधानसभा के प्रत्याशी अजय राय के लिए विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां लालू यादव ने केंद्र सरकार की जमकर खिल्ली उड़ाई। उन्होंने नोटबंदी की तुलना 70 के दशक के नसबंदी वाले फैसले से की।

कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे लालू

चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान लालू यादव के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह थे। कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करते हुए उन्होंने वाराणसी के सभी विधानसभा सीटों के मतदाताओं को अपने रिश्ते की भी दुहाई दी। उन्होंने ये भी कहा कि सोनिया गांधी विदेशी नहीं बल्कि यूपी की बहू हैं।

ट्रंप और मोदी को बताया जुड़वा भाई

ट्रंप और मोदी को बताया जुड़वा भाई

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मोदी के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्रंप और नरेंद्र मोदी को जुड़वा भाई बना दिया। लालू यादव ने कहा कि दोनों की नीयत एक जैसी है। लालू यादव ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे के काशी दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पीएम को पहुंचा दिया श्मशान घाट, गंगा मैया तो अंतिम संस्कार होने पर बुलाती हैं।

शाह की ली चुटकी, मोदी पर निशाना

शाह की ली चुटकी, मोदी पर निशाना

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पिंडरा विधान सभा में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय के लिए जनसभा के बीच में ही प्रधानमंत्री मोदी पर अपशब्दों की बौछार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर चुटकी लेने से नहीं चूके। लालू यादव ने कहा कि अमित शाह गैंडा है, लिफ्ट में फंस गया था, कहा- हमको नीतीश और लालू ने फसवा दिया है। जहां तक मोदी जी की बात है तो मोदी देश का सबसे गन्दा व्यक्ति है बिना मतलब की बात करता है। शोरूम से बदलता है कोट और ताली बजा कर बतियाता है। बात के अलावा इन्हें कुछ नहीं आता।

खुद को बताया यूपी का रिश्तेदार

खुद को बताया यूपी का रिश्तेदार

राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अजय राय के प्रचार में खुद को उत्तर प्रदेश का रिश्तेदार बताते हुए कहा कि यूपी में हमारा समधियाना है। इस नाते सब बुजुर्ग समधी और महिलाएं समधन हैं और मोदी कहते हैं मुझे यूपी ने मुझे गोद लिया है। क्या यूपी निःसंतान है, आखिर बुढ़वा को कौन गोद लेगा?

गंगा मैया के बहाने पर मोदी पर निशाना

गंगा मैया के बहाने पर मोदी पर निशाना

आरजेडी सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी कहते हैं की मां गंगा ने बुलाया है, गंगा मैया अंतिम संस्कार होने पर बुलाती हैं। लालू यादव ने कहा कि बीजेपी वालों ने अटल जी को कुछ खिला दिया, उनका दिमाग सुन्न हो गया है और इसके बाद पार्टी को हथिया लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+