बदायूं में बोली मायावती, बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय बीएसपी को वोट दे

मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी में झगड़े का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने छोटे भाई शिवपाल यादव को अपमानित किया। समाजवादी पार्टी दो खेमे में बंट गई है।

बदायूं। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। उन्होंने बदायूं के दातागंज में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान प्रदेश में 500 से ज्यादा दंगे हुए। सपा सरकार में बदायूं कांड हुआ। अखिलेश यादव की सरकार पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज कायम हुआ। अखिलेश सरकार में विकास कार्य आधे-अधूरे किए गए।

mayawati

मायावती बोली, सपा दो खेमों में बंटी है

मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी में झगड़े का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने छोटे भाई शिवपाल यादव को अपमानित किया। समाजवादी पार्टी दो खेमे में बंट गई है। दोनों खेमे एक-दूसरे खिलाफ काम कर रहे हैं। इसका सीधा नुकसान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को उठाना पड़ेगा। मायावती ने रैली के दौरान अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को आने से रोकना है तो अल्पसंख्यक समुदाय बहुजन समाज पार्टी को वोट दे। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर वो समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को वोट देंगे तो उनका वोट बेकार जाएगा। इसकी वजह है क्योंकि समाजवादी पार्टी दो खेमों में बंटी हुई है, जिसका नुकसान उन्हें उठाना होगा। दोनों ही खेमे एक दूसरे को हराने की कोशिश करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बीएसपी का दलित वोट एकजुट है।

बदायूं में रैली के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। 100 दिनों में कालाधन लाने को कहा था। कालाधन लाकर गरीबों को 15 लाख देने को कहा था, किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी लेकिन चुनाव जीतने के बाद से अभी तक कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। मायावती ने कहा कि बीजेपी के सभी वादे हवा-हवाई साबित हुए। बीजेपी ने अपने वादों पर एक चौथाई भी काम नहीं किया। मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इससे लाखों करोड़ों लोग बेरोजगार हुए। इससे अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+