यूपी विधानसभा चुनाव 2017: आजम खां ने साक्षी महाराज को बताया 'बलात्कारी'

आजम ने साक्षी महाराज को बलात्कारी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शिष्या का दुष्कर्म किया था और इस मामले पर वह जमानत पर चल रहे हैं।

रामपुर। एक बार फिर से सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने कुछ ऐसा कहा है जिस पर बवाल पैदा हो सकता है। अपनी चुनावी जनसभा में बीजेपी और उसके नेताओं पर वार करते हुए आजम खां ने एक बार फिर से अपनी हद पार कर दी है।

साक्षी महाराज को 'बलात्कारी' बताया

पीएम मोदी की तुलना रावण से करने वाले आजम खां के निशाने पर इस बार भाजपा सांसद साक्षी महाराज रहे। आजम ने साक्षी महाराज को बलात्कारी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शिष्या का दुष्कर्म किया था और इस मामले पर वह जमानत पर चल रहे हैं। ऐसी पार्टी के लोग सपा पर वार करते हैं, अब आप लोग बताइए कि घृणित अपराध किसने किया है।

मुलायम के लिए जान भी दे दूंगा

जबकि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए आजम अपनी जान कुर्बान कर देने की बात कही। नेताजी का गुणगान करते हुए आजम खां ने कहा कि अगर कोई शख्स गोली मारने आएगा तो मैं मुलायम सिंह यादव के आगे खड़ा हो जाऊंगा। क्योंकि इस देश को मुलायम सिंह यादव की ज्यादा जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+