UP Aaj Ki Taja Khabar: 'परीक्षा पर चर्चा' और वोटर बनने का आखिरी मौका! आज 5 फरवरी को क्या खास?
UP Aaj Ki Taja Khabar: नमस्कार, आप पढ़ रहे हैं उत्तर प्रदेश का सबसे भरोसेमंद न्यूज़ बुलेटिन। आज 6 फरवरी 2026 की उन तमाम बड़ी खबरों का वक्त हो चला है, जिनका सीधा असर आप पर पड़ता है। तो चलिए, एक नजर डालते हैं उन खबरों पर जो आज दिन भर चर्चा का केंद्र रहने वाली हैं।
यूपी में नई वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आज यानी 6 फरवरी को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन है। वोटरों की मदद के लिए हर बूथ पर BLO सुबह 10 से 12 बजे तक मौजूद रहेंगे।

Pariksha Pe Charcha: आज पाठशाला में पीएम मोदी की 'क्लास'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम के जरिए यूपी के करोड़ों छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। सूबे के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में इसके सजीव प्रसारण के निर्देश दिए गए हैं। बिजली और इंटरनेट की बाधा न आए, इसके लिए शासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस पहल का मकसद बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के मन से डर निकालकर उनमें आत्मविश्वास भरना है।
Agniveer Recruitment Rally: अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज
भारतीय सेना की मध्य कमान के तत्वावधान में आज से लखनऊ के AMC सेंटर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज हो रहा है। अगले 15 दिनों तक चलने वाली इस रैली में यूपी के 13 जिलों के 13,000 शॉर्टलिस्ट पुरुष अभ्यर्थी अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं, 18 फरवरी को महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष भर्ती आयोजित होगी। इसमें वही युवा शामिल हो रहे हैं जिन्होंने जुलाई 2025 की ऑनलाइन परीक्षा पास की है।
Weather In UP: ठंडी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से 8 फरवरी के बीच 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाएं कनकनी बढ़ाएंगी। हालांकि दिन में धूप खिलेगी, लेकिन सुबह कोहरे का असर बना रहेगा। 8 फरवरी के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
'गोदान' की रिलीज और देवबंद का बहिष्कार
सिनेमा जगत के लिए आज का दिन गहमागहमी भरा है। फिल्म 'गोदान' आज 6 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है, लेकिन एक विवादित सीन को लेकर देवबंद ने इसके बहिष्कार का फरमान सुना दिया है। वहीं दूसरी ओर, नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' के नाम पर भी बवाल जारी है। एक तरफ दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications