UP IAS Transfer: यूपी में सात आईएएस अधिकारी का ट्रांसफर, चार जिलों के DM भी बदले गए

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं, जिसके तहत 7 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें चार जिलों के डीएम भी शामिल हैं। सबसे चर्चित जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के डीएम रहे प्रकाश चंद श्रीवास्तव जिनका तबादला कर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर सिद्धार्थनगर के डीएम संजीव रंजन को प्रतापगढ़ का नया डीएम बनाया गया है।

इसके अलावा कासगंज की डीएम हर्षिता माथुर का भी ट्रांसफर किया गया है जिन्हें रायबरेली का नया डीएम बनाया गया है। वहीं रायबरेली की डीएम माला श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश में भूतत्व और खनिकर्म विभाग का निदेशक बनाया गया है।

UP IAS Officer Transfer

पवन अग्रवाल को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी बनाया गया। पवन अग्रवाल मौजूदा समय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गोरखपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी जगह अनुज मलिक को मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गोरखपुर के पद पर तैनाती मिली है।

11 सितंबर को 11 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले किए गए थे
इससे पहले 11 सितंबर को भी 11 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए थे। इनमें विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद मार्कण्डेय शाही को प्रभारी श्रमायुक्त बनाया गया था, जबकि विशेष सचिव कृषि उत्पाद आयुक्त राजेश कुमार पांडेय का जालौन तबादला किया गया था। राजेश कुमार पांडेय को जालौन के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं गोरखपुर में अपर आयुक्त एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक को अब संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+