UP: 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को मिला नियुक्ति पत्र, CM योगी ने कहा- 6 साल में 6 लाख को दी सरकारी नौकरी
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार विगत 6 वर्ष में 6 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी देने में सफल रही है। ये नौजवान पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ मिलकर कार्य करेंगे तो उत्तर प्रदेश को कोई बीमारू नहीं रख सकता है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर यूपी को एक समर्थ और समृद्ध राज्य बनाएंगे।

CM योगी ने सोमवार को लखनऊ में लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर योगी ने कहा कि पहले यूपीपीएससी के परिणाम आने में डेढ़ से 2 साल लग जाते थे, लेकिन अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से 6 महीने से 9 महीने के अंदर परिणाम दे रहा है।
सीएम ने कहा कि, फरवरी 2023 में उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेटर्स समिट का आयोजन हुआ। इससे प्रदेश को 38 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे एक करोड़ से अधिक नौजवानों को नौकरी मिलेगी। आज उत्तर प्रदेश देश के अंदर नए रोजगार सृजन का गंतव्य बनकर उभर रहा है।
सीएम योगी ने मंगलवार को लोकभवन में आयोजित निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत साढ़े नौ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की यात्रा शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेडिशनल मेडिसिन के क्षेत्र में भारत ने एक लंबी छलांग लगाई है। सीएम योगी ने कहा कि आयुर्वेद हमेशा से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है। योग प्राचीन काल से भारत की परंपरा के साथ जुड़ा रहा है। होम्योपैथ का उपयोग गांवों में लोग किसी न किसी रूप में करते रहे हैं।
#WATCH | Lucknow: UP CM Yogi Adityanath says, "The transparent selection process by 'Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission' has been completed. I congratulate all the 393 homeopathic pharmacists selected on behalf of the UP government... We all know that in the… pic.twitter.com/sm0IqJ8Eu2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 10, 2023
कार्यक्रम में सीएम योगी ने चयनित हुए कुछ होम्योपैथिक फार्मासिस्ट से संवाद भी किया। इस दौरान हरदोई के मोहम्मद आरिफ ने अपने चयन पर भावुक होते हुए बताया कि वह अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं, जिनका चयन सरकारी सेवा में हुआ है। उन्होंने सीएम योगी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वह अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करेंगे।
प्रयागराज के विवेक मिश्र ने कहा कि उनका चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत हुआ है। इसके लिए सीएम योगी का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि विभाग और सरकार द्वारा दिए गए सभी कार्यों को वह पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications