UP: योगी कैबिनेट में 19 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, डॉक्टरों को मिली बड़ी खुशखबरी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों को हरी झंडी प्रदान की गई। इस दौरान प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत कार्यरत लेवल 1,लेवल 2,लेवल 3 ,लेवल 4 तक के चिकित्साधिकारियों की सेवानिवृत आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी लेकिन प्रशासनिक स्तर पर आसीन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी 62 वर्ष पर ही सेवानिवृत्त होंगे।

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वेज़ इंडस्ट्रीयल डेवलेपमेंट अथॉरिटी द्वारा निर्मित व निर्माणाधीन एक्सप्रेस वेज़ के दोनो तरफ चयनित स्थलों पर औद्योगिक कॉरिडर विकसित किये जाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में 3000 करोड़ की व्यवस्था को मंजूरी,यूपीडा यह कार्य करवाएगी।

ललितपुर में फार्मा पार्क स्थापित किये जाने के लिए पशुपालन विभाग की स्वामित्व की 2000 एकड़ में से 1472.33 एकड़ भूमि औदयोगिक विकास विभाग को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी। ललितपुर के तहसील मंडावरा व महरौनी के विभिन्न गांव मे स्थित है।

परिवहन विभाग मे रोड सेफ्टी हेतु सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों से ज्यादा की मृत्यु होनें पर जांच कमेटी द्वारा जांच की जाएगी,इसमें परिवहन विभाग,पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग,पीडब्ल्यूडी विभाग के सदस्य होंगे,व रोड सेफ्टी के समाजसेवी भी शामिल होंगे.इससे क्लेम मिलने मे सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे यह कमेटी गठित की जाएगी,परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता मे राज्य स्तर पर भी कमेटी गठित होगी।

बस अड्डो को आधुनिक एयरपोर्ट की तर्ज़ पर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। पहले चरण मे लखनऊ समेत 5 बस अड्डे इस परियोजना में आएंगे। लखनऊ (विभूतिखण्ड गोमतीनगर) आगरा (फोर्ट) ,प्रयागराज (सिविल लाइंस), गाज़ियाबाद (कौशाम्बी) समेत 5 बस अड्डो का शिलान्यास नवरात्र मे मुख्यमंत्री से करवाने की कवायद चल रही है।

साथ ही 18 और बस अड्डो को भी मंजूरी इसमें साहिबाबाद बस स्टेशन डिपो कार्यशाला,बुलंदशहर,आगरा (ट्रांसपोर्ट नगर व ईदगाह ),मथुरा पुराना बस अड्डा,कानपुर सेन्ट्रल झकरकटी,वाराणसी कैंट बस अड्डा, प्रयागराज ज़ीरो रोड,मिर्ज़ापुर विंध्याचल बस अड्डा,अमौसी बस स्टेशन रोडवेज कार्यशाला लखनऊ,चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने बस अड्डा,रायबरेली डिपो कार्यशाला,बरेली, सोहराबगेट मेरठ,गढ़ मुक्तेश्वर, अलीगढ का रसूलाबाद,अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस अड्डा,गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने का बस अड्डे को लेकर टेंडर जल्द जारी होंगे।

यह भी पढ़ें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+