ट्रक ने एक झटके में रौंद दिया पूरा परिवार, मां-बाप समेत दो मासूमों ने तड़प-तड़पकर दे दी जान

उन्नाव। मंगलवार को कानपुर- लखनऊ एनएच -25 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित चार की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में मृतक की बेटी का भतीजा भी शामिल है। घटना के समय मृतक परिवार बाइक से लखनऊ जा रहा था जहाँ नवाबगंज के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

unnao uncontrolled truck crushed family 4 died

उन्नाव से लखनऊ जा रहा था परिवार
कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज के निकट हुए सड़क हादसे में लखनऊ जनपद के देवा मऊ एपीआई अंसल निवासी आनंद शुक्ला (28) पुत्र गिरीश चंद्र शुक्ला, पत्नी रिंकी (25) पुत्री श्रीकांत त्रिवेदी अपनी बेटी नंदिनी (3) और भतीजे धर्मेंद्र शुक्ला की दर्दनाक मौत हो गई जो उन्नाव से लखनऊ जा रहे थे। वे अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे चारों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अजगैन थाना पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया। लेकिन मौके पर बचाने के लिए कुछ भी नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में पिता गिरीश चंद्र शुक्ला संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। लखनऊ की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में काम करने वाले गिरीश चंद शुक्ला ने बताया कि मृतक आनंद शुक्ला सरकारी नौकरी में और बहुत मेहनती थे। परिवार को लेकर चलते थे।

unnao uncontrolled truck crushed family 4 died
मृतक भाई अनुराग शुक्ला ने बताया कि आनंद शुक्ला लखनऊ में वरिष्ठ जज के यहां घर सेवक के पद पर कार्यरत था। जो अपने मामा के यहां औरहर थाना अचलगंज निवासी लल्लन तिवारी के घूमने आया था। जहां से वापस अपने घर लखनऊ जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में मृतक का पूरा परिवार मौत की नींद सो गया। अनुराग शुक्ला के अनुसार इसके पूर्व बड़े भाई धर्मेंद्र शुक्ला की भी मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+