उन्नाव रेप केस में सीबीआई को मिला बड़ा गवाह, हो सकता है अहम खुलासा

लखनऊ। उन्नाव में महिला के साथ रेप मामले में माना जा रहा है कि सीबीआई को बड़ा गवाह मिल गया है, हालांकि यह गवाह काफी दिनों से लापता था लेकिन अब वह खुद सामने आकर सीबीआई को अपना बयान दर्ज कराना चाहता है। दरअसल उन्नाव रेप केस में पीड़िता के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाला टिंकू सिंह खुद सामने आ गया गया है और वह सीबीआई को अपना बयान दर्ज कराना चाहता है। पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही टिंकू सिंह लापता था, जिसकी सीबीआई लगातार जांच कर रही थी।

अहम जानकारी मिल सकती है

अहम जानकारी मिल सकती है

माना जा रहा है कि टिंकू सिंह से पूछताछ के दौरान सीबीआई को कुछ अहम जानकारियां मिल सकती हैं और सीबीआई उसे इस मामले में मुख्य गवाह बना सकती है। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में माखी थाने के तत्कालीन दीवान अरविंद त्रिपाठी से काफी देर तक पूछताछ की थी, जिसके बाद माना जा रहा है कि इस ममामले में नया मोड़ आ सकता है। गौरतलब है कि पीड़िता ने अपने पिता की हत्या के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है।

फांसी की मांग

फांसी की मांग

पीड़िता ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द फांसी पर लटकाना चाहिए। उन्होंने मेरे साथ रेप के बाद मेरे पिता की हत्या करवाई है। आपको बता दें कि इस उन्नाव में पीड़िता से रेप के बाद योगी सरकार ने इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया था, जिसके बाद सेंगर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।

सुरक्षा की मांग

सुरक्षा की मांग

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा ने सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता के चाचा ने कहा कि, हम अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग करते हैं, जिससे हम कोर्ट में बिना डरे बयान दे सकें। हम कुलदीप सेंगर के लिए फांसी की मांग करते हैं। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही हाईकोर्ट के निर्देश पर सेंगर को सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। इस दौरान पीड़िता ने अपील की थी कि उसे और उसके परिवार को विधायक से खतरा है, साथ ही वह उन्नाव में रह कर केस को भी प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- पीड़िता के साथ भाजपा विधायक ने रेप किया या नहीं, सीबीआई कर रही है जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+