ऑनलाइन गेमिंग में यूपी पुलिस का सिपाही हार गया 15 लाख, अब लगाई मदद की गुहार, Video वायरल
Unnao News: ऑनलाइन गेमिंग के चस्के ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही को बर्बाद कर दिया। उसका अब इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बता रहा है कि ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में 10 से 15 लाख रुपए हार गया। इतना ही नहीं, इसी के चलते उसके सिर पर अब लाखों रुपए का कर्ज हो गया।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में तैनात सिपाही सूर्य प्रकाश का कहना है कि अगर उसका कर्ज नहीं उतरा तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो सकता है। अब उसने अपने सीनियर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। सिपाही सूर्य प्रकाश की मदद की गुहार लगाते अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, सिपाही सूर्य प्रकाश का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इस मामले का संज्ञान लिया है। खबर के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने सिपाही सूर्य प्रकाश की काउंसलिंग की है। जिसके बाद सिपाही ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने से फिलहाल मना कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल में सिपाही कहता है कि मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है। आपसे अनुरोध करते हैं कि यदि आप विभाग में तैनात सभी कर्मचारियों से 500-500 रुपये का योगदान दिलवा दें, तो शायद हम बच जाएं और आत्महत्या न करें। बता दें, सिपाही पिछले 4-5 दिन से ड्यूटी पर से भी गायब था।
सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रहे सिपाही का नाम सूर्य प्रकाश है और उन्ना जिले में डायल 112 कार्यालय में तैनात है। बताया कि 24 सितंबर को सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वयारल हुआ था। फिलहाल सिपाही से बात हो गई है और मामले में हर बिंदु पर गहनता से जांच कर कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications