2 साल बाद कुवैत से लौटा पति, पत्नी की गोद में 4 महीने का बच्चा देख बौखलाया, दी खौफनाक सजा

उन्नाव। दो साल से कुवैत में रह रहे युवक ने लौटने पर पत्नी की गोद में चार माह का बेटा देखकर वह आग बबूला हो गया। इस बात को लेकर दोनों में खूब बकझक हुई। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पति-पत्नी को पकड़कर सड़क पर लाया और उसकी गर्दन रेत दिया। इस दौरान उसे इस बात का भी एहसास नहीं हुआ कि उसकी तीन बेटियां और मासूम बेटे का क्या होगा। चाकू से घायल कर युवक मौके से बेटे को लेकर फरार हो जाता है। थानाध्यक्ष हसनगंज ने बताया कि महिला की मां की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले में दबिश दी जा रही है और हत्यारोपी पति का पासपोर्ट ब्लॉक कर दिया गया है।

 अवैध संबंध बनाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध संबंध बनाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी दौरान उसे पता चला कि हत्यारा मासूम बेटे को लेकर फरार हो गया है जिसे सुनकर पुलिस वालों में हड़कंप मच गया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते तत्काल घेराबंदी शुरू की। उस समय पुलिस ने राहत की सांस ली जब बच्चे को गांव के बाहर से सुरक्षित बरामद कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस ने गांव के ही रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवक मृतका के पति के कुवैत जाने के बाद संपर्क में आया था। जिससे 5 माह का बेटा है। पुलिस फरार हत्यारे पति की तलाश कर रही है।

3 बेटियों के सिर से मां का साया उठा, पिता फरार

3 बेटियों के सिर से मां का साया उठा, पिता फरार

घटना हसनगंज थाना क्षेत्र की है। विगत 2 वर्षों से कुवैत में रह रहा युवक जैसे ही घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी की गोद में 4 माह का बेटा देखा। यह पूछने पर कि बेटा कहां से आया कि बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। इसी बीच आक्रोशित पति ने पत्नी को पकड़ कर बाहर सड़क पर ले आया। जहां चाकू से उसकी गर्दन पर हमला बोल दिया। घटना को अंजाम देकर पति मौके से 4 माह के बेटे को लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की।

पासपोर्ट ब्लॉक किया गया

पासपोर्ट ब्लॉक किया गया

इस मौके पर मृतिका की बड़ी बेटी ने बताया कि उसके पिताजी 2 साल से कुवैत में थे। इधर गांव का ही रहने वाला एक युवक मां के संपर्क में आ गया जिसके बाद पुलिस ने महिला के निकट आए युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जानकारी मिली कि मृतिका की यह दूसरी शादी थी। इसके पहले भी उसकी एक शादी हो चुकी थ। पति से संबंध विच्छेद हो गया था।उसके बाद उसकी दूसरी शादी हुई थी। फिर से उसकी तीन बेटियां हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि प्रेम संबंधों में महिला की हत्या की गई है। शीघ्र हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्यारे राजेश कनौजिया का पासपोर्ट ब्लॉक कर दिया गया है। उसकी खोज के लिए पुलिस से गैर जनपदों में भी दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+