उन्नाव: चुनावी रंजिश में जमकर चली लाठियां, वृद्ध की मौत, कई लोग गिरफ्तार
मामला ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर था जहां बात इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उन्नाव। यूपी के उन्नाव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना में अति गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रैफर कर दिया गया है जहां उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से गांव में तनाव फैल गया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर था। जहां बात इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में अजगैन थाना क्षेत्र के दरबारी खेड़ा मजरा नाना टिकूर गांव निवासी पुत्तीलाल (60) के बेटे धुन्नू मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर रैफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली घर में मातम छा गया और गांव में तनाव बढ़ गया। सूचना पाकर मौके पर अजगैन थाना पुलिस भी पहुंच गई। मृतक धुन्नू के पुत्र पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामस्वरूप ने अजगैन थाना में तहरीर देकर वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील पुत्र सुरेश सर्वेद पुत्र केसन और सुरेश एवं कैलाश पुत्र गण झूरी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष से कैलाश पुत्र झूरी ने दीपू और रामस्वरूप के खिलाफ तहरी देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
वहीं, थानाध्यक्ष अजगेैन अरुण प्रताप सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि चुनावी रंजिश के कारण दोनों पक्षों में आपस में मारपीट हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। नामजद आरोपियों में चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुकदमे के संबंध में उन्होंने बताया की गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच बातचीत इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे निकल गए इसी बीच धुन्नू को गंभीर चोटें आई। ऐसे में मामला और बिगड़ता देख गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: उन्नाव: शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में तनाव, पथराव से मचा बवाल, देखिए तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications