पहले मांग भरी फिर मिट्टी का तेल डालकर फूंक दिया, मौत तक धू-धूकर जली किशोरी

उन्नाव। शादी से इंकार करने पर युवक ने किशोरी की पहले मांग भरी। किशोरी के इंकार करने पर युवक ने किशोरी पर मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। देखते-देखते किशोरी धू-धू कर जलने लगी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि युवक ने पहले मांग भरी और उसके बाद उसने मिट्टी तेल डाल कर आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने प्रेम प्रसंग में आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

unnao boy Put the kerosene oil on a girl and blown her, death

अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव नेवरना का मामला
मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव नेवरना गांव का है जहां का निवासी गोलू गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। लेकिन लड़की ने शादी से इंकार कर दिया जिस पर नाराज गोलू ने किशोरी की जबरदस्ती मांग भरी और उसे आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों के बीच घिरी किशोरी को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने मौके पर निरीक्षण किया। मृतक परिजनों का कहना है कि गांव का रहना वाले युवक गोलू ने उनकी बिटिया को जलाया है। जलाने के पहले गोलू ने उसकी मांग भर दी। जबकि किशोरी लगातार मना करती रही। परंतु गोलू ने नहीं माना। किशोरी के यह कहना पर कि घर में जाकर सभी को बता देंगे। इस पर गोलू ने आग लगा दी जबकि थानाध्यक्ष अचलगंज का कहना है कि किशोरी ने स्वयं ही आग लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+