नाइट क्लब का उद्घाटन कर साक्षी महाराज की पुलिस से शिकायत, रेस्तरां बता कटवा दिया फीता

Recommended Video

    Sakshi Maharaj ने किया Night Club का Inaugaration, Photos हुई Viral | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। रविवार रात को लखनऊ में एक नाइट क्लब का उद्घाटन कर विपक्ष के निशाने पर आए भारतीय जनता पार्टी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने पुलिस में शिकायत की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में साक्षी महाराज ने कहा है कि उनसे तो रेस्तरां बताकर उद्घाटन कराया गया लेकिन अब पता चल रहा है कि वो नाइट क्लब है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो इसके मालिकों पर कार्रवाई हो। महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री, प्रमुख गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ को भी अपने पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

    साक्षी का पुलिस कप्तान को पत्र

    साक्षी का पुलिस कप्तान को पत्र

    साक्षी महाराज ने लखनऊ एसएसपी को लिखे पत्र में कहा है '15 अप्रैल को उन्नाव के सुमित और अमित गुप्ता उन्हें रेस्तरां का उद्घाटन कर देने की बात कहकर लाए थे। मेरे पास समय नहीं था इसलिए फीता काटकर निकल गया। बाद में मीडिया के जरिए पता चला कि ये कोई नाइट क्लब या हुक्का बार है। मैंने भी जब रेस्तरां के मालिक से लाइसेंस मांगा तो वो ना दे सका, ऐसे में मुझे लगता है कि वो गैर-कानूनी तरीके से चला रहा है। इस मामले से मेरी छवि को धक्का पहुंचा है, आप इस मामले की जांच कराएं और दोषियों पर कार्रवाई करें।'

    ये है साक्षी महाराज का मामला?

    ये है साक्षी महाराज का मामला?

    साक्षी महाराज ने लखनऊ के अलीगंज में रविवार रात को 'लेट्स मीट' नाम के नाइट क्लब का उद्घाटन किया। बताय गया है कि इस क्लब में डांस और शराब वगैरह का इंतजाम रहेगा, लखनऊ में इसे इस तरह का पहला क्लब बताया गया है। नाइट क्लब के उद्घाटन के फोटो आने पर सपा, बसपा के नेताओं ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि साधु के कपड़ों में साक्षी महाराज जो कर रहे हैं, वो संतों का अपमान है। साक्षी महाराज के नाइट क्लब के उद्घाटन को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर क्लब में बैठे और फीता काट रहे साक्षी महाराज की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

    सपा-बसपा ने बताया है ढोंगी बाबा

    सपा-बसपा ने बताया है ढोंगी बाबा

    समाजवादी पार्टी और बसपा ने इसको लेकर साक्षी महाराज पर निशाना साधा है। सपा के प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने इसको लेकर ट्वीट किया, 'अपने स्तरहीन बयानों के जरिये सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के चहेते साक्षीमहाराज को 'हुक्काबार और नाइटक्लब' जैसे अय्याशी के अड्डों का उद्घाटन करने में कोई परहेज नहीं! पूज्य संतों के नाम को कलंकित करने वाले ढोंगी रामराज्य में भोगी का जीवन जीते हैं और बात हिंदुत्व की करते हैं!!' वहीं दूसरे भी कई नेताओं ने इसेस साधु, संतों, महंतों का अपमान कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+