राम मंदिर, सीएम योगी और यूपी STF चीफ को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात ईमेल से मचा हड़कंप

नए साल के एक दिन पहले, 31 दिसंबर 2023 को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी एसटीएफ चीफ को भी बम से उड़ान की बात धमकी में कही गई है।

मिली जानकारी के अनुसारये धमकी मेल के जरिए दी गई है। ये मेल भारतीय किसान मंच के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया है। ईमेल भेजने वाले ने खुद को आईएसआई से जुड़ा बताया है।

Ram Mandir

इस मामले को लेकर लखनऊ के सुशांत गोल्‍फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम भी इस मामले की छानबीन में जुट गई है। ईमेल करने वाले को ट्रेस करने की कोशिश की जा रहा है।

एनबीटी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है, "देवेंद्र तिवारी बहुत बड़ा गोसेवक बनता है। हमारे लोग यूपी पहुंच चुके हैं। अब ना राम मंदिर होगा, ना योगी आदित्‍यनाथ होगा और न ही देवेंद्र तिवारी रहेगा। इन्‍हें बम से उड़ा दिया जाएगा। जो लोग जश्‍न की तैयारी कर रहे हैं हम लोग उसे मातम में बदल देंगे।"

यह भी देखें: वाराणसी: IIT BHU गैंगरेप के तीनों आरोपी भाजपा से निष्कासित, विपक्ष के हमले के बाद पार्टी का एक्शन

आपको बता दें, ये ईमेल किसान नेता देवेंद्र तिवारी को भेजा गया था। वो लखनऊ के आलमबाग के रहने वाले हैं। उन्‍होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी देते हुए केस दर्ज करवाया है।

22 जानवरी को होनी है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
इस महीने की 22 तारीख को राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इसे लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। इस दिन पीएम मोदी सहित कई बड़े मंत्री, नेता इत्यादि अयोध्या में मौजूद होंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लेकिन कल आए इस धमकी भरे ईमेल ने पुलिस-प्रसाशन की चिंता बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी देखें: सावधान! राम मंदिर के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, फर्जी QR कोड के जरिए मांगा जा रहा है चंदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+