वाराणसी: IIT BHU गैंगरेप के तीनों आरोपी भाजपा से निष्कासित, विपक्ष के हमले के बाद पार्टी का एक्शन
Varanasi News: IIT-BHU गैंगरेप केस के तीनों आरोपियों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है।छेड़छाड़ के मामले में वाराणसी पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद पार्टी ने एक्शन लेते हुए अपने तीन कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया।
दरअसल, IIT-BHU में करीब 2 महीने पहले हुए गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों का संबंध बीजेपी से होना पाया गया, जिसके बाद विपक्षी दलों के निशाने पर भाजपा आ गई, ऐसे में पार्टी ने एक्शन लेते हुए तीनों लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

पार्टी में भूमिका का खुलासा नहीं
पार्टी के वाराणसी जिला प्रमुख ने इसकी जानकारी रविवार को साझा की। हालांकि, वाराणसी जिला प्रमुख हंसराज विश्वकर्मा ने उनके पद और पार्टी में भूमिका का खुलासा नहीं किया।
विपक्ष के घेरने के बाद एक्शन
पार्टी के फैसले के बारे में बताते हुएविश्वकर्मा ने कहा, 'निश्चित रूप से उनके (आरोपियों) नाम पुलिस जांच में सामने आए हैं, इसलिए जांच के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।' यह कार्रवाई विपक्ष द्वारा आरोप लगाए जाने के कुछ घंटों बाद हुई कि आरोपी भाजपा से जुड़े हुए थे।
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
वहीं तीनों आरोपियों को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि आरोपियों की पहचान कुणाल पांडे, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल के रूप में हुई है, सभी को वाराणसी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आपको बता दें कि 2 नवंबर को वाराणसी में आईआईटी-बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने गन प्वाइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाए थे। इतना ही आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications