VIDEO: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पब्लिक मीटिंग में अफसर को दी ये वाली गाली....
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी एक पब्लिक मीटिंग में इस कदर अपना आपा खो बैठीं कि अफसर को सरेआम गाली देने लगीं। शुक्रवार को मेनका गांधी पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में बरेली के बहेड़ी विधानसभा पहुंची थी। यहां पहुंचकर उन्होंने जनता दरबार लगाया था।

जनता दरबार में शामिल लोगों ने कोटा सिस्टम में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। लोगों की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने सबके सामने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मेनका गांधी ने सप्लाई इंस्पेक्टर को कहा, 'तुम ह@#$#@$ (गाली) की तरह मोटे हो रहे हो। तुम बुरे आदमी हो। मैं तुम्हारी आय से अधिक संपत्ति की जांच करवाऊंगी।'
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सबके सामने कहा, 'शर्म करिए, क्या इज्जत है तुम्हारी, आदमी इज्जत पर जीता है, इस तरह से नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications