केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के राहुल गांधी पर विवादित बोल
लखीमपुर। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय शुक्रवार को जिले में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, ममता बनर्जी व राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना गधे से कर डाली। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एनसीआर, सीएए, एनपीआर का अंतर नहीं समझ में आ रहा है। मैं कल्पना नहीं कर पा रहा हूं कि इतना बड़ा उनको अज्ञान है, जो हर 10 वर्ष पर जनगणना एक संवैधानिक व्यवस्था है, शासकीय व्यवस्था है।

अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना
साथ ही उन्होंने यह भीकहा कि मैं खुद उत्तर प्रदेश का नियोजन मंत्री रहा हूं। साल 1999-2000 के दौरान उस समय जनगणना हुई थी, फिर 2011 में जनगणना हुई, जब 2011 में जनगणना हुई तो खुद उनके पिता श्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और यह हर 10 वर्ष पर जनगणना होती है। यह अपनी इतनी जमीन खो चुके हैं कि भोली-भाली जनता को देश के शांतिप्रिय नागरिकों को, वो चाहे जिस समाज के हो, जिस वर्ग के हो, उनको गलत रास्ते पर अफवाहों के माध्यम से भड़का कर के अपनी राजनीति की रोटी सेकना चाहते हैं।

लोकतंत्र में विरोध करिए
मंत्री ने कहा कि मैं इस लखीमपुर की धरती से जिसने अभी हाल के लोकसभा चुनाव में छक्के पर छक्का मारा और जिसने विधानसभा चुनाव में भी छक्के पर छक्का मारा भारतीय जनता पार्टी और राजद गठबंधन को क्लीन बोल्ड किया विरोधी पार्टियों को, उस जिले से संदेश देना चाहता हूं कि यह जो अफवाहों के क्षणिक अवसर हैं, यह थोड़े दिन के अवसर हैं, बुलबुले हैं, जब जनता को सही पता चलेगा तो आपकी ही लानत होगी।
मैं इन लोगों को सलाह देना चाहता हूं कि लोकतंत्र में विरोध करिए, आपका हक है, लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग होता है विपक्ष, लेकिन सही रास्ते पर आलोचना करिए, हमारे कार्यों की आलोचना करिए, हमारी कमियों की आलोचना करिए, हमारे काम में त्रुटियां है, लेकिन अफवाह फैला करके भोली-भाली जनता के बीच में यह चीजें इस देश के अंदर जो नई और गलत राजनीति न फैलाए।

ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया
ममता बनर्जी पर करारा प्रहार करते हुए महेंद्र नाथ पांडे बोले की हमारे बंगाल में एक महोदया हैं बाद में तो जैसे उनको सन्निपात हो गया है, इतना घबरा गई हैं मोदी जी, अमित शाह जी से। सन्निपात में ऐसा होता है कि कब क्या बोलना है समझ में नहीं आता। वह यूएन तक पहुंच गईं कि संयुक्त राष्ट्र संघ आए बंगाल में।

राहुल गांधी पर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की हमारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब पूरी एक्सरसाइज करेंगे कि क्या शब्द प्रयोग करुं। साथ ही तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले खरारा होता था। यहां पर भी राजेश्वर जी घोड़ा रखे होंगे। आप राज परिवार के हैं घोड़े को खराहरा किया जाता था, चमक आ जाती है, कभी-कभी गधे को खराहरा करके चमक लाने की कोशिश होती है।

सोनिया गांधी को आड़े हाथों लिया
सोनिया जी बैठ गई एकदम खराहरा करते-करते, चमक नहीं पैदा कर पाईं, ऐसे-ऐसे शब्द प्रयोग कर देता है कि उसकी पार्टी के लोग माथा पकड़ लेते हैं। अभी पार्लियामेंट में सत्र के दौरान संसद में हमारे सांसदों ने उनकी बोलती बंद कर दी, जो शब्द उन्होंने बहू-बेटियों के लिए प्रयोग किया, दोहराने लायक नहीं है, मेक इन इंडिया की तुलना में, इन सब लोगों मोदी के प्रभा मंडल से आज इतनी घबराहट हो गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोदी किस के लिए मर रहा है, मोदी देश के लिए मर रहा है, तुम लोग अपने लिए मर रहे हो। जनता यह देख रही है इसलिए जनता मोदी के साथ खड़ी है।

विनीत शारदा ने भी बोला हमला
वहीं हापुड़ में पहुंचे बीजेपी नेता व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और राहुल गांधी वअसदुद्दीन औवेसी पर बड़ा बयान दिया। विनीत शारदा ने कहा कि जो काम अंग्रेज नही कर पाए हिन्दू-मुस्लिम को बांटने का वो काम जिन्ना ने किया। राहुल गांधी और ओवैसी जिन्ना बनने की कोशिश कर रहे हैं।
विनीत शारदा ने कहा कि औवेसी और राहुल गांधी के मनसूबे को भारत की जनता पूरा नहीं होने देगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को ये ही नहीं पता क्या बोलना है। राहुल गांधी के बारे में ज्यादा बोलना बेकार है। राहुल गांधी को कुछ पता ही नहीं है, क्योंकि उनमें विदेशी दूध की महक है, भारत की गाय माता का दूध पीते तो भारत की संस्कृति होती। भारत माता का सम्मान करते।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications