Umesh Pal murder case: अनुराग ठाकुर के साथ फोटो में नजर आए अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद

Umesh Pal murder case: अनुराग ठाकुर के साथ फोटो में नजर आए अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद

Umesh Pal murder case

प्रयागराज में 2025 में हुई बसपा विधायक राजू पाल की हत्‍या के मुख्‍य गवाह उमेश पाल की हत्‍या बीते शुक्रवार को प्रयागराज में कर दी गई थी। प्रयागराज के उमेश पाल की हत्‍याकांड के सीसीटीवी फुटेज में गैंगस्‍टर अतीक अहमद के बेटा और अन्‍य नजर आए हैं। पुलिस और एसफटीएफ की टीम इस हत्‍याकांड के आरोपी अतीक के बेटे की तलाश करने के लिए कई शहरों में दबिश दे रही है। वहीं बुधवार को अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद जो उमेश पाल की हत्‍या की साजिश का अरोपी है उसकी एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में अतीक अहमद का करीबी जफर अहमद कार में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ नजर आ रहा है।

बुधवार को जफर अहमद का ढहाया गया बंगला

बता दें प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) में बसपा विधायक राजू पाल की 2005 में हुई हत्या के मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की साजिश में आरोपी जफर अहमद की प्रयागराज हवेली को बुधवार को बुलडोजर से ढहा दी गई। बुधवार को करेली थाना क्षेत्र के चकिया इलाके में जफर अहमद के घर को पीडीए ने ढहा दिया गया था।

फोटो में जफर के साथ कार में बैठे नजर आए अनुराग ठाकुर

सो उसी जफर अहमद की एक टाइम्‍स नाउ ने शेयर की है। जिसमें वह केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर कार में उसकी पीछे की सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह तस्वीर जफर अहमद की सेल्फी है। टाइम्‍स नाउ के द्वारा शेयर की गई जफर अहमद की तस्वीर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हत्या के आरोपी के कथित संबंध को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है।

मुख्‍य गवाह उमेश पाल की सरेआम गोली मार कर हत्‍या कर दी गई थी

गौरतलब है कि उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को सरेआम प्रयागराज के सुलेम सराय में गोली मार की हत्या कर दी गई थी। रयागराज के सुलेम सराय इलाके में उनके आवास के बाहर हथियारबंद लोगों ने उन पर और उनके दो अंगरक्षकों पर दिनदहाड़े गोलियां चला दी थीं । उमेश पाल पेशे से एक वकील भी था, जनवरी 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या में एक प्रमुख गवाह था। राजू पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद और उसका भाई सह-आरोपी हैं। उमेश पाल के परिवार ने अतीक अहमद, उसकी पत्नी, भाई और बेटों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+