'हमें न्याय मिला, सीएम योगी को धन्यवाद', Asad Ahmed के एनकाउंटर पर बोलीं दिवंगत उमेश पाल की मां

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के बाद उमेश पाल की मां शांति देवी ने योगी को धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि आज थोड़ी शांति मिली है। साथ ही बेटे को ये श्रद्धांजलि मिली है।

asad ahmad

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का यूपीएसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर कर दिया है। असद अहमद, उमेश पाल हत्या कांड में आरोपी था और कई दिनों से फरार चल रहा था। वहीं, यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स ने असद सहित शूटर गुलाम को ढेर कर दिया है। इस कार्रवाई पर उमेश पाल की मां शांति देवी ने सीएम योगी और यूपी पुलिस का आभार जताया है।

असद अहमद के एनकाउंटर पर उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि मै मुख्यमंत्री जी और पुलिस विभाग का धन्यवाद करती हूं। पुलिस प्रशासन ने अपना फर्ज अदा किया है। जो उनको करना चाहिए वो उन्होंने अच्छा किया है। हमे सीएम योगी पर भरोसा था आज भी पूरा भरोसा है। वह हमको अच्छा फैसला देंगे। मुझे वो भरोसा आज दिखाई दिया, मेरे बेटे के दो हत्यारे मारे गए।

उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि इसने मेरे बेटे को सरेआम गोली मारी थी। वहीं, पीछे बैठे गनर को इसने रायफल से मारा था। कम से कम उन लोगों को श्रद्धांजलि आज कुछ मिली है। इन्होंने पाप किया था , पाप के भागी थे उसकी सजा इन्हें आज मिली है।

वहीं, उनकी पत्नी जया पाल ने बताया कि वो योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देती हैं। जो उन्होंने इतने बड़े फैसले को अंजाम दिया है। योगी आदित्यनाथ को वो पिता समान मानती है इसलिए उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन मुझे न्याय दिला रहा है। देर से ही सहीं लेकिन न्याय जरूर देंगे।

बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था, जिसमें असद अहमद भी नजर आ रहा था।

ये भी पढ़ें: असद एनकाउंटर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- उमेश के हत्यारों का यही हश्र होना था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+