उमेश पाल हत्याकांड: सदाकत खान किसका? बीजेपी ने अखिलेश को घेरा तो सपा ने तस्वीर जारी कर यूं दिया जवाब
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान की फोटो सामने आई है। फोटो सामने आने के बाद बीजेपी का दावा है कि सदाकत खान समाजवादी पार्टी का करीबी है।

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सदाकत खान की दो तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इनमें से एक तस्वीर में सदाकत खान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ खड़े है। तो वहीं, दूसरी तस्वीर में सदाकत खान बीजेपी विधायक नीलम कावरिया के पति के साथ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्विटर पर पोस्ट किया गया है।
दोनों तस्वीरों के सामने आने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर सदाकत खान किसका है? दरअसल, सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के साथ सदाकत खान की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में अखिलेश यादव और मुस्लिम हॉस्टल से गिरफ्तार हुआ आरोपी सदाकत खान हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद अखिलेश यादव बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी ने दावा किया है कि एलएलबी स्टूडेंट सदाकत खान समाजवादी पार्टी का करीबी है। इसके साथ ही वह अतीक अहमद के परिवार का भी करीबी था।
अखिलेश से जवाब मांग रही BJP
सदाकत खान के साथ अखिलेश की तस्वीर सामने आने के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा,
जो बातें अखिलेश यादव सदन में कहते थे और जवाब दें, आप कहते हो कि संरक्षण नहीं दिया...यह खुलासे हो रहे हैं...यही आपकी तकलीफ है...जब सीएम ने कहा कि मिट्टी में मिला देंगे तो बड़ी तकलीफ हुई थी।'
पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, 'बीजेपी ने हमेशा यह बात कही है कि अपराधी और माफियाओं का साथ समाजवादी पार्टी देती है और अखिलेश जी यह फोटो इस बात की गवाह है कि कौन माफियाओं को साथ देता है।' उन्होंने कहा कि सपा को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने कितने अपराधियों को पाला है।'
सपा ने तस्वीर जारी कर कुछ यूं दिया जवाब
बीजेपी के आरोपों के बीच समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दो फोटो ट्वीटर पर शेयर की गई है। इन तस्वीरों में सदाकत खान बीजेपी विधायक नीलम कारविया के पति के साथ नजर आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए सपा ने लिखा,
सदाकत वर्तमान में BJP का सदस्य था जिसकी फोटो सपा के साथ जोड़ी जा रही। BJP की पूर्व विधायिका नीलम करवरिया के घर पर नीलम के पति उदयभान करवरिया के साथ सदाकत की फोटो BJP के साथ इस घटनाक्रम का कनेक्शन बताती हैं।
सपा का आरोप है कि ये हत्या भाजपा ने करवाई है। 2024 के चुनाव में प्रयागराज और आसपास के जिलों में सांप्रदायिक तनाव फैले और भाजपा इसका चुनावी लाभ ले इसीलिए इस घटना को भाजपा ने बकायदा सत्ता का उपयोग करके अंजाम दिलवाया है। भाजपा इस तरह की साजिशें चुनाव के पूर्व करती है जो कि बेहद शर्मनाक है।
मुस्लिम हॉस्टल में रची गई थी उमेश की हत्या की साजिश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या की साजिश मुस्लिम हॉस्टल में रची गई थी। इस बात का खुलासा प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने किया है। उन्होंने बताया कि इस वारदात में शामिल एक साजिशकर्ता सदाकत खान को यूपी एसटीएफ ने अरेस्ट कर लिया है। सदाकत खान गाजीपुर का रहने वाला है और LLB का छात्र है। सदाकत खान मुस्लिम हॉस्टल में रह रहा था। बताया कि सदाकत ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की थी, लेकिन इसी दौरान डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया था।
Recommended Video
सोमवार को एक आरोपी हुआ था ढेर
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों में से एक आरोपी अरबाज सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर हो गया था। पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ अरबाज 50 हजार रुपए का इनामी थी। पुलिस इसका अपाधिक इतिहास खंगाल रही है। बता दें, इस मुठभेड़ में धूमनगंज थाने के SHO राजेश कुमार मौर्य की बांह में चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications