जन्माष्टमी पर शाहरूख खान ने दही हांडी फोड़कर किया इस्लाम विरोधी काम: देवबंदी उलेमा
सहारनपुर। बॉलीवुड के किंग खान ने अपनी परिवार के साथ दही हांडी फोड़कर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया था। लेकिन यूपी के सहारनपुर के देवबंद उलेमा को ये बात जोर से खटक गई। दरअसल उलेमा का कहना है कि इस्लाम मजहब मानने वाला व्यक्ति किसी भी दूसरे धर्म के त्योहार को मनाने की इजाजत नहीं देता है। उलेमा ने कहा कि शाहरूख फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं इसलिए वो जो चाहें कर सकते हैं, इसके लिए वह आजाद हैं। लेकिन अगर वो इस्लाम के धर्म को मानते हैं तो उन्होंने यह गलत काम किया है जिसके लिए उन्हें माफी भी मांगनी चाहिए।

वहीं दवबंद में मुफ्ती अरशद ने फारूकी ने अपने एक बयान में कहा है कि जो फिल्मी कलाकार हैं, उनका कोई धर्म नहीं होता है। लेकिन शाहरूख खान सेलिब्रिटी हैं तो उन्हें भी सोचना चाहिए कि किस तरह से वो किसी और के धर्म के त्योहार को मना रहे हैं।
दरअसल देवबंद के एक उलेमा मौलाना नदीम उल वाजदी ने शाहरूख खान के दही हांड़ी फोड़ने पर आपत्ति जताई है। बता दें कि शाहरूख खान ने मु्ंबई के अपने घर मन्नत में दही हांडी का आयोजन किया था। जिसमें वह अपने बेटे अबराम और पत्नी गौरी के साथ इस आयोजन में शिरकत की थी। दही हांडी मनाते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी फोटो शेयर की थी। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications